डेस्क : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक निजी चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विमान जशपुर के नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल में गिरा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, विमान उड़ान के दौरान जंगल क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था, तभी वह अचानक नियंत्रण खो बैठा और एक पेड़ से टकराने के बाद नीचे जंगल में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल से आग की तेज़ लपटें उठती दिखाई दीं, साथ ही घने धुएं का गुबार भी दूर-दूर तक देखा गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और आपदा राहत टीम मौके के लिए रवाना हो गईं। फिलहाल इलाके में राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। जंगल क्षेत्र होने के कारण मौके तक पहुंचने में टीमों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कितने लोग सवार थे और उनमें से कितने सुरक्षित हैं या नहीं। प्रशासन द्वारा यात्रियों की जानकारी जुटाने और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और आसपास के गांवों में भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
