अहमदाबाद:गुजरात पुलिस खासकर एंटी टेरर स्क्वायड (एटीएस) ने पिछले कुछ सालों में ड्रग्स माफिया पर ताड़तोड़ ऐक्शन लिया है। गुजरात के बंदरगाह पर ड्रग्स की कई बड़ी खेप पकड़कर साजिश को नाकाम करने में सफलता पाई है। इस बीच एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है, जिसमें कथित तौर पर ड्रग माफिया के किसी सदस्य और पाकिस्तानी ड्रग तस्कर के बीच बातचीत हो रही है। इसमें गुजरात पुलिस और भारतीय सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती के बारे में बातचीत हो रही है।
माफिया तस्कर से कहता है, ”देखो हाशिमभाई मैंने कई लोगों से मुलाकात की है, लेकिन ड्रग्स के साथ कोई जाने को तैयार नहीं है। केवल 190 माइल्स नहीं बल्कि भारतीय सुरक्षा बल 400 मील और अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पट्रोलिंग कर रहे हैं। माल (ड्रग्स) के साथ जाना मुमकिन नहीं है।” वह आगे कहता है, ”दो दिन की मीटिंग के बावजूद मैंने दिलेर से दिलेर लोगों को मैंने पकड़ा है, कोई जाने को तैयार नहीं है। वह कहते हैं खुदकुशी करना चाहते हो तो कर लो। जामनगर और राजकोट, पोरबंदर ये 180 मील दूर है, उसने कहा भी यहां नामुमकिन है। यह बचने की एक फीसदी चांस भी नहीं है।”
यह संकेत देते हुए कि गुजरात एटीएस को छोटी सी छोटी खेप का पता चल जाता है, माफिया कहता है, ”यदि हेरोइन लेकर नाव निकलती है तो उन्हें पता चल जाता है।” अधिकारियों का कहना है कि एटीएस ने ड्रग्स माफिया के 667 सदस्यों को गिरफ्तार किया है तो 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक का ड्रग्स जब्त किया जा चुका है। इसको लेकर तस्करों में खौफ पैदा हो गया है। गौरतलब है कि पिछले दो सालों में गुजरात पुलिस ने 30 पाकिस्तानी, 17 ईरानी और 2 अफगानी नागरिकों और एक नाइजीरियन के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज किया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

