• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाराष्ट्र में MLC चुनाव को लेकर संग्राम, कांग्रेस का दावा- विधायकों को केंद्रीय एजेंसियों के नाम से फोन आ रहे

100 गज का प्लॉट, फ्री बिजली और 6000 की पेंशन… हरियाणा में कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी

August 2, 2022
स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

April 18, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

92% अंक लाने वाली छात्रा ने दी जान, शिक्षकों पर तानों के आरोप

April 18, 2026
अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

April 18, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण पर अखिलेश का तंज, भाजपा चाहती थी चुनावी फायदा

April 18, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

उत्तर भारत में राहत की बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक की चेतावनी

April 18, 2026
ड्रैगन ने दी चेतावनी: भारत-चीन को अलग करना मुश्किल, अमेरिका की नाक में दम

भारत-चीन रिश्तों में नरमी, एससीओ मंच पर पहली द्विपक्षीय बैठक

April 18, 2026
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, बोला- हमारा यूरेनियम कहीं नहीं जाएगा

April 18, 2026
ओएनजीसी प्रमुख का साफ संदेश: रूसी तेल की हर बूंद खरीदेंगे, जब तक फायदेमंद

अमेरिका ने रूसी तेल पर प्रतिबंधों में दी राहत, भारत के लिए बड़ी खुशखबरी

April 18, 2026
भारत ने बांग्लादेश को भेजी अतिरिक्त 5,000 टन डीजल की खेप, ऊर्जा सहयोग हुआ मजबूत

भारत ने बांग्लादेश को भेजी अतिरिक्त 5,000 टन डीजल की खेप, ऊर्जा सहयोग हुआ मजबूत

April 18, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

अमेरिकी प्रतिबंधों की परवाह नहीं, रूस से कच्चा तेल खरीदता रहेगा भारत

April 18, 2026
शशि थरूर

लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है

April 18, 2026
प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर हरियाणा

100 गज का प्लॉट, फ्री बिजली और 6000 की पेंशन… हरियाणा में कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 2, 2022
in हरियाणा
Reading Time: 1 min read
A A
0
महाराष्ट्र में MLC चुनाव को लेकर संग्राम, कांग्रेस का दावा- विधायकों को केंद्रीय एजेंसियों के नाम से फोन आ रहे

चंडीगढ़:हरियाणा में कांग्रेस ने सोमवार को चिंतन शिविर किया, जिसमें पार्टी से ज्यादा चुनाव को लेकर बात हुई। यही नहीं 2024 के आम चुनाव और फिर उसके बाद विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस लीडरशिप की ओर से कई बड़े वादे भी किए गए। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार राज्य में आती है तो बुजुर्गों को 6,000 रुपये महीने की पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 100 गज तक का प्लॉट भी गरीबों को मकान बनाने के लिए मिलेगा। खासतौर पर मकान बनाने का ऐलान सबसे बड़ा और अपनी तरह का पहला वादा है। अब तक किसी भी राज्य में किसी दल ने इस तरह का ऐलान नहीं किया था।

पंचकूला के एक होटल में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए भूपिंदर सिंह हुड्डा ने जातिगत जनगणना कराए जाने का भी समर्थन किया। उन्होंने ओबीसी क्रीमी लेयर में भी इजाफा किए जाने का ऐलान किया। हुड्डा ने कहा कि यह सीमा 6 से बढ़ाकर 10 लाख तक की जानी चाहिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि हम भाजपा और जजपा की सरकार को विदा करने तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की नई टीम का अगस्त में ही ऐलान कर दिया जाएगा। राज्यसभा सांसद दीपेंदर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साह से भरने के लिए उन तक पहुंचने के कार्यक्रम होने चाहिए।

यही नहीं बैठक के दौरान किसानों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। रघबीर कादियान ने कहा कि सरकार को खेती से जुड़े मुद्दों के हल निकालने चाहिए। खासतौर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देनी चाहिए। वहीं विधायक गीता भुक्कल ने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को लेकर प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में इन वर्गों की उपेक्षा हुई है। कादियान ने कहा कि इस सरकार के दौर में विधायक तक सुरक्षित नहीं हैं। इससे पता चलता है कि इस सरकार के एजेंडे में लोगों की सुरक्षा करना नहीं है। डीएसपी रैंक तक के अधिकारी दिनदहाड़े मार दिए जा रहे हैं।

हालांकि इस बैठक में कांग्रेस खुद बंटी हुई नजर आई। हरियाणा में पार्टी की स्थिति सुधारने को आयोजित चिंतन शिविर से कई नेताओं के गायब रहने से चिंता और बढ़ गई। पार्टी के राज्य प्रभारी विवेक बंसल नहीं पहुंचे। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि उन्हें आमंत्रित ही नहीं किया गया थ। इसके अलावा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला देश से बाहर हैं। यही नहीं विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी भी शिविर में नहीं पहुंचे। श्रुति तो प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। कहा गया कि दोनों के ही पहले से तय कार्यक्रम थे।

Previous Post

लादेन से मिलने के बाद कैसे आंखों का डॉक्टर बन गया मोस्ट वांटेड आतंकी

Next Post

नामुमकिन है; भारत में ड्रग्स तस्करी को लेकर पाकिस्तानी माफिया में खौफ, वायरल ऑडियो से दावा

Next Post
नामुमकिन है; भारत में ड्रग्स तस्करी को लेकर पाकिस्तानी माफिया में खौफ, वायरल ऑडियो से दावा

नामुमकिन है; भारत में ड्रग्स तस्करी को लेकर पाकिस्तानी माफिया में खौफ, वायरल ऑडियो से दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस
  • 92% अंक लाने वाली छात्रा ने दी जान, शिक्षकों पर तानों के आरोप
  • अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब
  • महिला आरक्षण पर अखिलेश का तंज, भाजपा चाहती थी चुनावी फायदा
  • उत्तर भारत में राहत की बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक की चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In