• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट

खेल और खिलाड़ियों के लिए सरकार ने खोला खजाना, सीएम योगी ने किया प्रोत्साहित

August 3, 2022
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

May 15, 2026
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

May 15, 2026
खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

May 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

May 15, 2026
अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

May 15, 2026
नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

May 15, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹3 की बढ़ोतरी, आम जनता पर महंगाई का असर बढ़ा

May 15, 2026
भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

May 15, 2026
ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

खेल और खिलाड़ियों के लिए सरकार ने खोला खजाना, सीएम योगी ने किया प्रोत्साहित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 3, 2022
in उत्तर प्रदेश, खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट

File Photo

गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेलों के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रदेश सरकार का खजाना खुला हुआ है। ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ आदि प्रतियोगिताओं में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी के रूप में नियुक्ति की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके साथ ही पदक विजेताओं पर लाखों, करोड़ों रुपये की धनवर्षा भी की जा रही है। यह सिलसिला थमेगा नहीं।

सीएम नागपंचमी पर मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने गोरखपुर केसरी का खिताब जीतने वाले भगत सिंह यादव, गोरखपुर कुमार अनिल यादव, गोरखपुर वीर अभिमन्यु जनार्दन यादव को गदा व नकद पुरस्कार प्रदान किया।

योगी ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया अभियान से गांव-गांव खेल और खिलाड़ियों को मिले प्रोत्साहन के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। आज हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांव, न्याय पंचायत, ब्लॉक व तहसील स्तर पर भी कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। इससे खेलो इंडिया के अभियान को आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसे ही कबड्डी, वालीबाल, खो-खो आदि की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो सकती हैं।

1994 से क्रीडा छात्रावास की व्यय धनराशि रिवाइज की

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1994 से क्रीड़ा छात्रवास के खिलाड़ियों की व्यय राशि नहीं बढ़ाई गई थी। हमनें खिलाड़ियों की डाइट मनी 250 रुपये से बढ़ा कर 375 रुपये प्रतिदिन की। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हों, इसके लिए 1.50 लाख रुपये के मानदेय पर 50 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को बतौर प्रशिक्षक रखा जा जा रहा है।

खिलाड़ियों के लिए अनुदान राशि में बढ़ोतरी करने के साथ ही एकलव्य क्रीड़ा कोष की स्थापना की गई है। खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल विकास एवं प्रोत्साहन नियमावली 2020 को प्राख्यापित करते हुए इस वित्तीय वर्ष में 8.55 करोड़ रुपये की व्यवस्था की। जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए 5 लाख, मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए 15 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।

मेरठ में खेल विवि का काम शुरू

सीएम ने कहा कि मेरठ में प्रदेश के पहले स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं, एक जिला एक खेल योजना के तहत खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की जा रही। दिव्यांग खिलाड़ियों को भी हर प्रकार की सुविधा व सहायता उपलब्ध करा रहे।

प्रदेश सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के लिए उठाए कदम

सीएम ने कहा कि प्रदेश में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। हर गांव में खेल के मैदान व ओपन जिम विकसित किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर स्टेडियम व मिनी स्टेडियम बने हैं। प्रदेश में 77 स्टेडियम, 68 बहुउद्देश्यीय स्पोर्ट्स हाल, 39 तरणताल, 2 इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 14 सिंथेटिक हॉकी मैदान, 36 जिम, 3 सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, 19 डोरमेट्री, 16 बास्केटबॉल स्टेडियम, 11 कुश्ती हाल, 11 वेटलिफ्टिंग हाल बनाए जा चुके हैं। तीन स्पोर्ट्स कॉलेज एवं 44 क्रीड़ा छात्रवासों के जरिये 16 प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण मिल रहा है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का भत्ता 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये किया गया है।

 

Previous Post

देवर पर आया दिल तो सुपारी दे कराई पति की हत्या, किलर के साथ देवर-भाभी को जेल

Next Post

गोद लिए बेटे ने अपनी मां की ईंट मार-मारकर बेरहमी से की हत्या

Next Post
कर्नाटक में हिन्दू युवक की निर्मम हत्या, मुस्लिम लड़की से इश्क की मिली सजा

गोद लिए बेटे ने अपनी मां की ईंट मार-मारकर बेरहमी से की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार
  • संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
  • BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक
  • नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें
  • खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In