• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दलाई लामा

दलाई लामा को बधाई पर भड़का चीन, भारत से जताया विरोध

July 7, 2025
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

भारत-अफ्रीका साझेदारी को नई दिशा देगा आईएएफएस-४ : जयशंकर

April 23, 2026
कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

April 23, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

लंबे इंतजार के बाद फैसला: मालेगांव केस में चार आरोपी बरी, जांच पर उठी उंगली

April 23, 2026
एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

April 23, 2026
नोएडा में उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन, कई वाहन फूंके, पुलिस पर पथराव

प्रदर्शन के नाम पर साजिश? पुलिस जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क का दावा सामने आया

April 23, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू

April 23, 2026
दबाव से मुक्त होकर फैसले लें जज: न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना

हिंदुओं की एकता जरूरी, मंदिरों के नाम पर विभाजन नहीं: सुप्रीम कोर्ट

April 23, 2026
सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

April 23, 2026
ट्रंप

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, 8 महिलाओं की फांसी रुकवाने की बात को बताया झूठ

April 23, 2026
होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, नौसेना सचिव जॉन फेलन हटाए गए

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, नौसेना सचिव जॉन फेलन हटाए गए

April 23, 2026
ब्रिटेन देगा फ्रांस को ८९२ मिलियन डॉलर, अवैध प्रवासी पारगमन रोकने के लिए बड़ा समझौता

ब्रिटेन देगा फ्रांस को ८९२ मिलियन डॉलर, अवैध प्रवासी पारगमन रोकने के लिए बड़ा समझौता

April 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

दलाई लामा को बधाई पर भड़का चीन, भारत से जताया विरोध

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 7, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
दलाई लामा

File Photo

डेस्क:तिब्बती समुदाय के सबसे बड़े आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को 90वें जन्मदिन पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी थी और अपने शुभकामना संदेश में कहा था कि वह प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के स्थायी प्रतीक रहे हैं। पड़ोसी देश चीन को पीएम मोदी की बधाई पर भी मिर्ची लग गई है। चीन ने सोमवार को कहा कि उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई देने और उनके जन्मदिवस समारोह में भारतीय अधिकारियों के शामिल होने के मुद्दे पर भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराया है।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को कहा कि भारत को तिब्बत से संबंधित मुद्दों पर की संवेदनशीलता को पूरी तरह समझना चाहिए और उसे अलगाववादी प्रकृति की पहचान करनी चाहिए। माओ निंग ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि तिब्बत से संबंधित मामलों पर चीन की स्थिति सुसंगत और स्पष्ट है तथा यह सभी को पता है। माओ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई देने तथा उनके जन्मदिन समारोह में वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों की उपस्थिति के बारे में पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रही थी।

चीन तिब्बत को शिज़ांग कहता है
उन्होंने आरोप लगाया कि 14वें दलाई लामा राजनीतिक निर्वासन में हैं, जो लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और धर्म की आड़ में शिजांग को चीन से अलग करने का प्रयास करते रहे हैं। चीन तिब्बत को शिज़ांग कहता है। उन्होंने कहा कि भारत को शिजांग से संबंधित मुद्दों की संवेदनशीलता को पूरी तरह समझना चाहिए तथा 14वें दलाई लामा की अलगाववादी प्रकृति को पहचानना चाहिए और शिजांग से संबंधित मुद्दों पर चीन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करना चाहिए।

चीन ने भारतीय पक्ष के समक्ष विरोध जताया
प्रवक्ता ने कहा कि भारत को विवेकपूर्ण तरीके से काम करना चाहिए और बोलना चाहिए तथा इस मुद्दे का इस्तेमाल चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए नहीं करना चाहिए।उन्होंने कहा कि इस मामले पर “चीन ने भारतीय पक्ष के समक्ष विरोध जताया है।” प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को दलाई लामा को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के स्थायी प्रतीक रहे हैं। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और राजीव रंजन सिंह, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और सिक्किम के मंत्री सोनम लामा धर्मशाला में उनके जन्मदिन के समारोह में शामिल हुए थे।

एक हफ्ते में दूसरी बार चिढ़ा चीन
एक हफ्ते में यह दूसरी बार है, जब बीजिंग ने दलाई लामा से जुड़े मामले में भारत के कदम और टिप्पणियों की आलोचना की है। इससे पहले गुरुवार को जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उत्तराधिकारी चुनने के मुद्दे पर कहा था कि इसका अधिकार दलाई लामा और उनके द्वारा स्थापित ट्रृस्ट को है और किसी पक्ष की इसमें कोई भूमिका नहीं है, तब भी चीन को मिर्ची लगी थी। इससे पहले दलाई लामा ने बुधवार को कहा था कि केवल गादेन फोरडंग ट्रंस्ट ही उनके उत्तराधिकारी की पुष्टि कर सकता है। बीजिंग ने दलाई लामा के इस दावे को खारिज कर दिया था और कहा था कि चीनी परंपरा के मुताबिक अगले दलाई लामा का चुनाव होगा जो चीनी सरकार से अनुमोदित होगा।

Previous Post

मनसे नेता के बेटे की गुंडई: नशे में अर्धनग्न होकर महिला को दी गालियां

Next Post

ब्रिक्स में मोदी का आह्वान: खनिज सुरक्षा और एआई के वैश्विक मानक जरूरी

Next Post
ब्रिक्स में मोदी का आह्वान

ब्रिक्स में मोदी का आह्वान: खनिज सुरक्षा और एआई के वैश्विक मानक जरूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत-अफ्रीका साझेदारी को नई दिशा देगा आईएएफएस-४ : जयशंकर
  • कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख
  • लंबे इंतजार के बाद फैसला: मालेगांव केस में चार आरोपी बरी, जांच पर उठी उंगली
  • एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान
  • प्रदर्शन के नाम पर साजिश? पुलिस जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क का दावा सामने आया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In