डेस्क:जरीन खान ने साल 2010 में वीर फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह जट जेम्स बॉन्ड, हेट स्टोरी 3, वीरप्पन, अक्सर 2 जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अक्सर फिल्म 2017 में आई। फिल्म से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी चर्चा में रही थीं। जरीन का कहना था कि मेकर्स ने उनसे जबरदस्ती बोल्ड सीन करवाए थे। अब जरीन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि पूरा मामला क्या था।
जरीन हिंदी रश से बात कर रही थीं। अक्सर 2 की कॉन्ट्रोवर्सी पर उन्होंने बताया कि जब वह फिल्म के नरेशन के लिए गईं तो अनंत महादेवन ने उन्हें कहानी सुनाई थी। वह बहुत खुश थीं कि हिट फिल्म के सीक्वल का हिस्सा बनने वाली हैं। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर से पूछा था कि बोल्ड सीन हैं या नहीं तो उनसे कहा गया कि वे हेट स्टोरी नहीं बना रहे।
जरीन बोलीं कि उनसे कहा गया था कि फिल्म में ज्यादा बोल्ड सीन नहीं होंगे। वह बोलती हैं, ‘जब शूटिंग शुरू हुई तो हर दूसरे सीन के बाद किस हो रहा था, कहीं कुछ हो रहा था। मुझे ये बहुत अजीब लगा।’
जरीन ने बताया कि प्रोजेक्ट शुरू होने के पहले ये सब नहीं बताया था, ‘जब सेट पर जाओ तो हर दिन कुछ सरप्राइज। जाहिर सी बात है कि मैं रिएक्ट करूंगी तो बस वो मैंने रिएक्ट किया।’ अनंत महादेवन के बारे में जरीन बोलीं, ‘वह प्रोड्यूसर्स के सामने एक शब्द भी नहीं बोल सके तो वो प्रोड्यूसर्स के पास जाकर मेरे बारे में कुछ बोल देते थे। मेरे पास आके कहते कि प्रोड्यूसर प्रेशर डाल रहे हैं मेरे पे। मैं क्या कर सकता हूं। आखिर में वही हुआ, मैं बुरी बन गई।’
जरीन बोलीं, ‘जहां पे जरूर नहीं थी वहां पे भी बोलेंगे एक (किस) करो। मुझे एक टाइम पर कपड़े दिए कि ये पहनने हैं लेकिन अचानक से एकदम अजीब (कपड़े) ही हो गए।’













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

