स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम 1-2 से सीरीज में पीछे है। भारत ने दूसरा टेस्ट 336 रनों से जीता था लेकिन लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में टीम को करीबी मुकाबले में 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। तीनों मैच के दौरान कुलदीप यादव के चयन को लेकर काफी सवाल उठे हैं, क्योंकि भारतीय स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा गेंद से ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रहे थे। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कपिल देव को लेकर उठ रहे सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उनका मानना है कि मैनचेस्ट टेस्ट में कुलदीप बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
वॉशिंगटन सुंदर ने तीसरे मैच की दूसरी पारी में 4 विकेट लेकर टीम की टेंशन को कम जरूर किया। वहीं रविंद्र जडेजा ने 6 पारियों में तीन विकेट लिए हैं। हालांकि बल्ले से उन्होंने काफी रन बटोरे हैं। कुलदीप को बाहर रखने के फैसले से कपिल देव भी असहमत दिखे। कपिल देव आईएएलएस से कहा, ”मौजूदा समीकरण में कुलदीप का ना खेलना ज्यादा मायने नहीं रखता क्योंकि भारतीय टीम अच्छा खेल रही है। तीसरे टेस्ट में कईयों को लगा कि वह खेलेंगे। लेकिन तेज गेंदबाजों ने अच्छा काम किया।”
उन्होंने आगे कहा, ”इस समय कुलदीप बेहतरीन फॉर्म में है। वह वनडे विश्व कप में काफी खतरनाक गेंदबाज रहे थे। और वनडे विश्व कप टूर्नामेंट में खतरनाक गेंदबाजी की। उसे सही समय पर न खिलाना भारत के लिए भारी पड़ा है। हाल के मैचों में गेंदबाज नहीं, बल्कि बल्लेबाज नाकाम रहे हैं।”
पूर्व कप्तान ने कहा, ”आप कुलदीप या बुमराह जैसे खिलाड़ियों से 100 रन की उम्मीद नहीं कर सकते। मैंने हाल ही में कुलदीप से बात की और उसे फिट रहने के लिए बताया और जब भी मौका मिले तो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कहा। हम सभी उम्मीद कर सकते हैं, अंतिम निर्णय कोच और कप्तान को लेना है। लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि कुलदीप यादव मौजूदा समय में देश के सबसे अच्छे और सीनियर स्पिनर हैं।”
उन्होंने आगे कहा, ”उसका मनोबल ऊंचा है, लेकिन अंदर ही अंदर वह यह भी सोच रहा होगा कि उसे मौका कब मिलेगा – आखिरकार, वह भी तो इंसान ही है। मैनचेस्टर में वह टीम इंडिया के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकता है। मैंने उससे बात की; वह पूरी तरह से फोकस है।”













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

