• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नेशनल हेराल्ड के दफ्तर से ईडी के हाथ लगे हवाला लेनदेन के सबूत

नेशनल हेराल्ड के दफ्तर से ईडी के हाथ लगे हवाला लेनदेन के सबूत

August 4, 2022
पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

April 19, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल

April 19, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका: ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज की तैयारी

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

नेशनल हेराल्ड के दफ्तर से ईडी के हाथ लगे हवाला लेनदेन के सबूत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 4, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
नेशनल हेराल्ड के दफ्तर से ईडी के हाथ लगे हवाला लेनदेन के सबूत

नई दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत नेशनल हेराल्ड अखबार के एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा है कि खाता बही संदिग्ध लेनदेन की ओर इशारा करती हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी को हवाला के जरिए लेनदेन के सबूत मिले हैं।

ईडी के अनुसार, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत अतिरिक्त सबूत इकट्ठा करने के लिए तलाशी ली जा रही है।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ की थी। यह पूछताछ कांग्रेस द्वारा प्रवर्तित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप से संबंधित है, जो नेशनल हेराल्ड अखबार का मालिक है।

ईडी ने यंग इंडियन का दफ्तर सील किया
आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने बुधवार को यंग इंडियन का दफ्तर सील कर दिया। जांच एजेंसी के अनुसार, नेशनल हेराल्ड परिसर में स्थित दफ्तर को अस्थायी तौर पर सील किया गया है। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि, देर शाम पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के आसपास से सुरक्षा घेरा हटा लिया। राहुल गांधी के निवास 12 तुगलक लेन के आसपास सुरक्षा बंदोबस्त बरकरार रहा।

सोनिया-राहुल से हुई है कई दौर की पूछताछ
ईडी इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कई दौर की पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा एक दर्जन जगहों पर छापेमारी भी की गई थी। ईडी के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई ईडी द्वारा धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। इसका मकसद सबूतों को सुरक्षित रखना है क्योंकि, मंगलवार को छापेमारी के दौरान अधिकृत प्रतिनिधियों के अनुपस्थित होने की वजह से सबूत जुटाए नहीं जा सके थे। ईडी के मुताबिक, नेशनल हेराल्ड का बाकी दफ्तर खुला हुआ है।

प्रवर्तन निदेशालय ने यंग इंडियन के दफ्तर के बाहर नोटिस भी चस्पा किया है। इस पर लिखा है कि इस कार्यालय को एजेंसी की अनुमति के बिना खोला नहीं जा सकता। अधिकारियों ने बताया कि ईडी की टीम ने परिसर खोलने के लिए कार्यालय के प्रधान अधिकारी और प्रभारी को ई-मेल संदेश भेजा था, लेकिन उसका जवाब नहीं आया है।

बता दें कि नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) करती है और इस कंपनी की हिस्सेदारी यंग इंडियन के पास है। नेशनल हेराल्ड एजेएल के नाम से पंजीकृत है। ईडी ने कथित धनशोधन मामले की जांच के तहत मंगलवार को हेराल्ड हाउस में नेशनल हेराल्ड के कार्यालय सहित चार राज्यों में एक दर्जन ठिकानों पर छापा मारा था।

Previous Post

पाकिस्तान में 10 नाबालिग लड़कों से कुकर्म, मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार

Next Post

मिथलेश चतुर्वेदी का निधन

Next Post
मिथलेश चतुर्वेदी का निधन

मिथलेश चतुर्वेदी का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू
  • भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल
  • होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल
  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In