डेस्क। रूस में विमान हादसे की आशंका सच साबित हुई है। आज सुबह ही 50 यात्रियों को लेकर उड़ा विमान अचानक ही राडार से गायब हो गया था। तब से ही हादसे की आशंका थी और अब विमान का मलबा मिला है। जांचकर्ताओं का कहना है कि इस हादसे में शायद विमान में सवार सभी लोग मारे गए हैं। अब तक किसी के भी जीवित पाए जाने की खबर नहीं है। यह विमान रूस के सुदूर अमूर क्षेत्र जा रहा था, जो चीन से लगती सीमा के एकदम निकट स्थित है। इस विमान का संपर्क गंतव्य पर पहुंचने से कुछ किलोमीटर पहले ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से टूट गया था।
रूस के सुदूर पूर्व में 50 लोगों को ले जा रहे एक विमान का मलबा मिला है। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया कि विमान का “जलता हुआ मलबा” मिला है। हालांकि मंत्रालय ने इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी। क्षेत्रीय गवर्नर वासिली ओरलोव ने बताया कि एएन-24 यात्री विमान में पांच बच्चों समेत 43 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।
विमान रूस-चीन सीमा पर स्थित ब्लागोवेशचेंस्क शहर से टिंडा शहर जा रहा था। साइबेरिया की अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित यह विमान टिंडा हवाई अड्डे से कई मील दूर राडार से गायब हो गया था और हवाई यातायात नियंत्रकों से इसका संपर्क टूट गया था। बीते कुछ सप्ताह के अंदर ही एक बार फिर से बड़ी हवाई दुर्घटना हुई है। बता दें कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में करीब 250 लोग मारे गए थे। इस घटना में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी मारे गए थे।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

