• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शुद्ध, नित्य व शाश्वत है अहिंसा : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण

शुद्ध, नित्य व शाश्वत है अहिंसा : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण

July 24, 2025
जबलपुर में बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा क्रूज डैम में डूबा; राज्य सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

जबलपुर में बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा क्रूज डैम में डूबा; राज्य सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

April 30, 2026
साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 30, 2026
ममता बनर्जी

एग्जिट पोल पर ममता बनर्जी का प्रहार, बोलीं—टीएमसी 226 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार

April 30, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ दरों पर सरकार का अगला कदम आज, एयरलाइंस में बेचैनी

April 30, 2026
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

April 30, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

सियासत में हलचल: संदीप पाठक के जाने पर संजय सिंह का बड़ा बयान

April 30, 2026
वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव

वेपिंग विवाद में फंसे रियान पराग, मैच फीस का 25% जुर्माना; आगे सख्त कार्रवाई संभव

April 30, 2026
समय-प्रबंधन से ही मिलती है सफलता : मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’

समय-प्रबंधन से ही मिलती है सफलता : मुनि श्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’

April 30, 2026
हुबली में पत्नी के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोप

इंदौर में दर्दनाक घटना: पॉकेट मनी को लेकर नाराज 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

April 30, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

खुद से भी प्रतिस्पर्धा करती हूं, हर चुनौती से सीखकर आगे बढ़ती हूं: प्रियंका चोपड़ा

April 30, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

अहमदाबाद में 34 साल पुराने मर्डर केस का खुलासा

April 30, 2026
अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर

अज्ञात हमलावरों का हमला, सलमान अजहर पाकिस्तान में ढेर

April 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

शुद्ध, नित्य व शाश्वत है अहिंसा : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण

श्रद्धालुओं को अहिंसा रूपी धर्म पालन करने को आचार्यश्री ने किया अभिप्रेरित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 24, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
शुद्ध, नित्य व शाश्वत है अहिंसा : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण
शुद्ध, नित्य व शाश्वत है अहिंसा : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण
शुद्ध, नित्य व शाश्वत है अहिंसा : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण
शुद्ध, नित्य व शाश्वत है अहिंसा : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण
शुद्ध, नित्य व शाश्वत है अहिंसा : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण
शुद्ध, नित्य व शाश्वत है अहिंसा : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण
शुद्ध, नित्य व शाश्वत है अहिंसा : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण

कोबा, गांधीनगर (गुजरात) : जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी नित्य प्रति श्रद्धालु जनता को अपनी अमृतवाणी से आगमवाणी का रसपान करा रहे हैं। इसके साथ ही आचार्यश्री ‘तेरापंथ प्रबोध’ का संगान व उसके सरस व्याख्यान से भी लाभान्वित कर रहे हैं। अपने आराध्य के श्रीमुख से नित्य आगमवाणी की व्याख्या का श्रवण करने के लिए न केवल अहमदाबाद की जनता, अपितु देश-विदेश से श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं।

गुरुवार को ‘वीर भिक्षु समवसरण’ के विशाल मंच से महातपस्वी, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आयारो आगम के माध्यम से पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि यह अहिंसा धर्म, शुद्ध, नित्य, शाश्वत व लोक को जानकर प्रवेदित है। अहिंसा शुद्ध इसलिए है कि इसमें राग-द्वेष नहीं है। जहां राग-द्वेष की भावना होती है, वहां अशुद्धता की बात हो सकती है। जहां और जिस सिद्धांत में राग व द्वेष नहीं है, वह सिद्धांत, आचरण सम्यक्त्व युक्त है, वह अपने आप में शुद्ध हो सकता है। अहिंसा राग-द्वेष रहित है। जहां राग हो अथवा द्वेष हो तो वहां शुद्धता में कमी की बात हो सकती है।

हिंसा द्रव्य हिंसा हो सकती है, भाव हिंसा हो सकती है और दोनों भाव में हिंसा होती है। द्रव्य हिंसा में प्राणी का मरण तो होता है, लेकिन संबंधित व्यक्ति को पाप नहीं लगता है। भाव हिंसा में प्राणी न भी मरे तो भी संबद्ध व्यक्ति को पाप लगता है। द्रव्य हिंसा और भाव हिंसा दोनों होता है तो प्राणी भी मरता है और वधक व्यक्ति को पाप भी लगता है। एक साधु जो पूर्ण जागरूकता के साथ चल रहा है, किन्तु चलते-चलते उसके पैर के नीचे आकर कोई प्राणी मर भी जाए तो उस साधु को कोई पाप नहीं लगता है। वहीं कोई शिकारी अपने शस्त्र से तीर छोड़ दे, लेकिन किसी प्राणी की हत्या न भी तो भी उसे हत्या का पाप लगता है।

इसलिए शास्त्र में अहिंसा को परम धर्म भी कहा गया है। सर्वप्राणापाति विरमण के रूप में अहिंसा का होना तो बहुत ऊंची बात होती है। अहिंसा महाव्रत का पालन करने वाले साधु धन्य होते हैं। साधु सर्व हिंसा का त्याग करने वाले होते हैं। आम आदमी को भी अपने जीवन में हिंसा का त्याग रखने का प्रयास करना चाहिए। आदमी यह विचार करे कि मैं साधु जैसे अहिंसा महाव्रत को स्वीकार नहीं कर सकता हूं तो अपने जीवन में अणुव्रतों स्वीकार करने का प्रयास करना चाहिए। गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी आदमी के लिए जितनी संभव हो सके, अहिंसा की साधना करते रहने का प्रयास करना चाहिए।

जो आत्मज्ञ हैं, उन्होंने अहिंसा को धर्म बताया है। इस प्राणी जगत को जानकर अर्हतों ने अहिंसा को धर्म बताया है। अर्हत् धर्म के अधिकृत प्रवत्ता आदमी को वेत्ता और प्रवक्ता बनने का प्रयास करना चाहिए। सामने उपासक श्रेणी के लोग उपस्थित हैं। ज्ञान हो जाए तो प्रवचन करना प्रवक्ता बनना भी सुविधाजनक हो सकता है। आगम वाणी को जहां तक हो सके, अपने जीवन में पालने का प्रयास करें तो सभी के लिए कल्याणकारी हो सकता है।

आचार्यश्री ने मंगल प्रवचन के ‘तेरापंथ प्रबोध’ का संगान और व्याख्यान भी किया और जनता को लाभान्वित किया। आचार्यश्री के पावन पाथेय के उपरान्त साध्वीवर्याजी ने भी जनता को उद्बोधित किया। तपस्वियों ने महातपस्वी आचार्यश्री के श्रीमुख से अपनी-अपनी धारणानुसार तपस्याओं का प्रत्याख्यान किया। श्री पारसमल दूगड़, डॉ. अमित बाबेल, डॉ. रूचि खाब्या ने अपनी-अपनी अभिव्यक्ति दी।

Previous Post

रूसी विमान का मलबा मिला, सभी 50 लोगों के मारे जाने का डर; टूट गया था संपर्क

Next Post

टूटी हड्डी के साथ ऋषभ पंत ने फिफ्टी ठोकी, पहली पारी में भारत ने बनाया लड़ने वाला स्कोर

Next Post
टूटी हड्डी के साथ ऋषभ पंत ने फिफ्टी ठोकी, पहली पारी में भारत ने बनाया लड़ने वाला स्कोर

टूटी हड्डी के साथ ऋषभ पंत ने फिफ्टी ठोकी, पहली पारी में भारत ने बनाया लड़ने वाला स्कोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जबलपुर में बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा क्रूज डैम में डूबा; राज्य सरकार ने की मुआवजे की घोषणा
  • साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • एग्जिट पोल पर ममता बनर्जी का प्रहार, बोलीं—टीएमसी 226 से अधिक सीटें जीतकर बनाएगी सरकार
  • एटीएफ दरों पर सरकार का अगला कदम आज, एयरलाइंस में बेचैनी
  • पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In