यरुशलम: इजरायल के उप प्रधानमंत्री और न्याय मंत्री यारिव लेविन ने गुरुवार को फ्रांस द्वारा फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने के फैसले पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस कदम को “फ्रांसीसी इतिहास पर एक काला धब्बा” करार दिया और कहा कि यह निर्णय “आतंकवाद को सीधी मदद” देने के समान है।
लेविन ने अपने बयान में कहा, “फ्रांस का यह शर्मनाक फैसला न केवल न्याय के मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि यह उन लोगों का समर्थन करता है जो हमारे नागरिकों की हत्या करना चाहते हैं। अब समय आ गया है कि हम यहूदा और शमरोन (वेस्ट बैंक) पर पूरी तरह से इजरायली संप्रभुता लागू करें।”
उल्लेखनीय है कि इजरायल 1967 से वेस्ट बैंक पर कब्जा किए हुए है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादित क्षेत्र माना जाता है। फ्रांस द्वारा फिलिस्तीन को मान्यता दिए जाने के बाद इजरायली नेतृत्व में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

