डेस्क:राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल की छत गिरने से कई बच्चों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला जा रहा है। इस हादसे में अब तक 5 बच्चों की मौत हो गई है।
मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक का है। यहां स्थित पीपलोदी सरकारी स्कूल में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 5 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और 30 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद गांव वालों और स्कूल स्टाफ ने मिलकर मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला। सभी घायलों को मनोहरथाना अस्पताल ले जाया गया, जहां से 11 बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राहत कार्य जारी है और मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है।
शुक्रवार की सुबह स्कूल के बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान स्कूल की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मलबे में करीब 25 बच्चे दब गए। दबे बच्चों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकालने के लिए बुलडोजर के साथ ही स्थानीय लोगों का प्रयास भी जारी है।
हादसा झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोद गांव में सामने आया। अभी तक की जांच में सामने आया कि स्कूल की छत काफी समय से जर्जर हो रही थी और लगातार हो रही भारी बारिश के बाद छत के गिरने का अंदेशा भी बना हुआ था। वही गंभीर घायल बच्चों को झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मलबा हटाने में रेस्क्यू टीम के साथ ग्रामीण भी पूरी तरह से लगे हुए हैं। यह स्कूल से पीपलोद गांव में बना हुआ था। जानकारी में यह भी सामने है कि मलबे में दबे सभी बच्चे 7वीं कक्षा के थे। जिस समय हादसा हुआ उसमें बच्चे अपने कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

