डेस्क:इन दिनों वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। इसकी शुरुआत उस वक्त हुई जब खबरें आईं कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ 8 घंटे की शूटिंग की शर्त रखते हुए छोड़ दी थी। दीपिका की इस शर्त से फिल्म मेकर्स खुश नहीं थे। ऐसे में तृप्ति डिमरी को ‘स्पिरिट’ में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया गया। अब डायरेक्टर फराह खान ने भी ज्यादा घंटे काम करने बात को सपोर्ट किया है।
फराह खान ने कसा तंज
फराह खान हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में एक्ट्रेस राधिका मदान से मिलने पहुंचीं। बातचीत के दौरान राधिका ने अपने पहले ऑडिशन के अनुभव शेयर किए और बताया कि कैसे उन्हें पहला शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ मिला। उन्होंने कहा,”कैमरा ऑन होते ही मुझे बहुत सेफ फील हुआ। ऐसा मैंने पहले कभी नहीं फील किया था। मुझे लगा था कि मुझे नहीं लेंगे, लेकिन तीन दिन में लुक टेस्ट और दो दिन में शूटिंग शुरू हो गई थी।” इस पर फराह खान ने चुटकी लेते हुए पूछा, “8 घंटे की शिफ्ट नहीं रही होगी, मैं समझ सकती हूं?” तो राधिका ने जवाब दिया, “नॉन-स्टॉप 48 या 56 घंटे तक शूटिंग होती थी।” फराह ने इस पर कहा, “ऐसे तपके ही तो सोना बनता है।” फराह के इस कमेंट को दीपिका के 8 घंटे शिफ्ट की मांग से जोड़ा जा रहा है।
दीपिका की मांग
दीपिका पादुकोण ने हाल में 8 घंटे की शिफ्ट की मांग कर फिल्ममेकर संदीप रेडी वांगा को हैरान कर दिया था। हालांकि, मणिरत्नम, विक्रांत मैसी, रश्मिका मंदाना और अनुराग बसु समेत कई बड़े सेलेब्रिटी ने एक्ट्रेस की इस मांग को सही ठहराया था। फिल्म इंडस्ट्री में अब भी काम के घंटों को लेकर बहस चल रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

