• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाश्रमण

महातपस्वी महाश्रमण के दर्शन को पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल

August 17, 2025
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

महातपस्वी महाश्रमण के दर्शन को पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल

आचार्यश्री महाप्रज्ञजी की 105वीं जन्मजयंती पर भारत सरकार के स्मारक सिक्के का लोकार्पण 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 17, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
महाश्रमण
महातपस्वी महाश्रमण के दर्शन को पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल
महातपस्वी महाश्रमण के दर्शन को पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल
महातपस्वी महाश्रमण के दर्शन को पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल
गांधीनगर: गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कोबा में वर्ष 2025 का चतुर्मास कर रहे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल भी पहुंचे। वे आचार्यश्री के प्रवास स्थल में पहुंचे और वहां विराजमान आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्यश्री का उनसे संक्षिप्त वार्तालाप का क्रम भी रहा। आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद व पावन पाथेय प्राप्त करने के उपरान्त मुख्यमंत्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। इसके पूर्व शनिवार को शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में प्रसिद्ध पत्रकार श्री पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ भी पहुंचे और आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में तेरापंथ धर्मसंघ के दसमाधिशास्ता, प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के 105वें जन्म जयंती के संदर्भ में 100 रुपए का चांदी का स्मारक सिक्का भी जारी किया गया। जिसे आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में जैन विश्व भारती के पदाधिकारियों व आरबीआई के क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा लोकार्पित किया गया।
रविवार को मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम से पूर्व ही गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में पहुंचे। उन्होंने आते ही आचार्यश्री को वंदन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्यश्री द्वारा गुजरात की धरा पर लगातार दो चतुर्मास प्रदान करने से मुख्यमंत्री श्री पटेल प्रसन्न भी नजर आ रहे थे। आचार्यश्री से उन्होंने कुछ देर तक विभिन्न विषयों पर वार्ता करते हुए आचार्यश्री से मंगल पाथेय प्राप्त किया। कुछ समय बाद वे पुनः अपने गंतव्य को प्रस्थित हो गए। आचार्यश्री भी श्रद्धालुओं को मंगल प्रेरणा प्रदान करने के लिए ‘वीर भिक्षु समवसरण’ की ओर गतिमान हुए।
‘वीर भिक्षु समवसरण’ में रविवार होने के नाते श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति के साथ अहमदाबाद व आसपास के क्षेत्रों से ज्ञानार्थी पूज्य सन्निधि में उपस्थित थे। युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने समुपस्थित विशाल जनमेदिनी को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि अपरिग्रह की बात अध्यात्म शास्त्र में प्राप्त होती है। परिग्रह के बिना, पदार्थों के बिना जीवन चलना भी कठिन होता है। साधना के लिए त्याग और संयम की बात होती है। साधु के लिए अपरिग्रह तो महाव्रत होता है। साधु तो अकिंचन होता है। उसके पास किसी भी प्रकार का परिग्रह नहीं होता। एक इंच जमीन, कोई बैंक बैलेंस साधु के पास नहीं होता, यह साधु की अपरिग्रह की साधना होती है। अपने धर्मोपकरण में भी साधु मोह नहीं करता। साधु का जीवन ऐसा ही होना चाहिए। साधु ही नहीं आम आदमी को ज्यादा मोह, ममता, मूर्छा को कम करने का प्रयास करना चाहिए। जहां तक हो सके परिग्रह का अल्प करने का प्रयास करे, तो गृहस्थ जीवन में अकिंचनता का विकास हो सकता है।
आचार्यश्री ने पर्युषण महापर्व के संदर्भ में श्रद्धालुओं को प्रेरणा प्रदान की। मुनि मदनकुमारजी ने तपस्या के संदर्भ में जानकारी दी। आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में जैन विश्व भारती व जैन भारती इंस्टिट्यूट (मान्य विश्वविद्यालय) की ओर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के 105वें जन्म जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा 100 रुपए का चांदी का स्मारक सिक्का जैन विश्व भारती के पदाधिकारियों भारतीय रिजर्व बैंक के रिजनल डायरेक्टर आदि द्वारा का लोकार्पित किया गया। इस संदर्भ में जैन विश्व भारती (मान्य विश्वविद्यालय) के वाइस चांसलर श्री बच्छराज दूगड़, जैन विश्व भारती के अध्यक्ष श्री धर्मचंद लुंकड़, श्री सुनील सिंघी, भारतीय रिजर्व बैंक के रिजनल डायरेक्ट श्री राजेशजी, जैन विश्व भारती के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चोरड़िया व दिव्या जैन ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने इस संदर्भ मंे जनता को संबोधित किया।
आचार्यश्री ने इस संदर्भ में पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए परम पूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के योगदानों का वर्णन करते हुए उनके अवदानों से जनता को भी लाभान्वित होने की प्रेरणा प्रदान की। इस कार्यक्रम का संचालन जैन विश्व भारती के मंत्री श्री सलिल लोढ़ा ने किया। ज्ञानशाला- मोटेरा- कोटेश्वर आदि क्षेत्रों के ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। आचार्यश्री ने ज्ञानार्थियों अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। बालिका खुशी गोठी, काम्या व गुर्वी जैन ने अपनी बालसुलभ प्रस्तुति दी। आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह, अणुव्रत गीत महासंगान के बैनर को लोकार्पित किया गया।
Previous Post

चुनाव आयोग का नोटिस: सात दिन में हलफनामा दें या माफी मांगें, राहुल गांधी पर हमला

Next Post

18 अगस्त 2025 का राशिफल

Next Post
राशिफल

18 अगस्त 2025 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In