बर्मिंघम:बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स के दसवें दिन रविवार को भारत को बॉक्सिंग का पहला गोल्ड मिल गया है। नीतू ने इंग्लैंड की डेमी जेड को 5-0 से हराते हुए गोल्ड जीता है। यह गेम्स के मौजूदा सीजन में भारत का 14वां गोल्ड है। उसने मेडल टैली में मेडल्स की कुल संख्या 41 हो गई है। भारत के हिस्से 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज भी आए हैं।
दूसरी ओर भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उसने हार्डलाइन मुकाबले में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया। यह इन गेम्स में भारत का महिला हॉकी में पहला ब्रॉन्ज है। उसने अब तक एक गोल्ड (2002) और एक सिल्वर (2006) ही जीते हैं। यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।
इस बीच पीवी सिंधु बैडमिंटन का पहला मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की जिया मिन यो को 21-19, 21-17 से हराया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

