• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 पदक जीतकर भारत चौथे स्थान पर रहा

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 पदक जीतकर भारत चौथे स्थान पर रहा

August 8, 2022
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 पदक जीतकर भारत चौथे स्थान पर रहा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 8, 2022
in खेल, मुख्य समाचार
Reading Time: 2 mins read
A A
0
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 पदक जीतकर भारत चौथे स्थान पर रहा

बर्मिंघम:भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 61 मेडल जीतकर इन खेलों में अपने अभियान का समापन किया। भारत के CWG 2022 में जीते कुल 61 पदकों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल है। भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाइराज रेंकी रेडडी तथा चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बैडमिंटन में और अचंता शरत कमल ने टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीते। वहीं, जी साथियान ने टेबल टेनिस में कांस्य पदक हासिल किया जबकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

भारत ने 2018 में गोल्ड कोस्ट में 26 स्वर्ण सहित 66 पदक जीतकर तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया था। लेकिन इस बार वह उस आंकड़े को पार नहीं कर पाया। भारत को सर्वाधिक स्वर्ण और सर्वाधिक तमगे कुश्ती से हासिल हुए, जहां देश ने छह स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य सहित 12 पदक जीते। भारोत्तोलकों ने भारतीय अभियान की बेहतरीन शुरुआत करते हुए तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित 10 पदक जीते। संकेत सरगर (पुरुष 55 किग्रा) ने चांदी का तमगा जीतकर बर्मिंघम 2022 में भारत का खाता खोला था।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन संकेत सागर, गुरुराज पुजारी, बिंदियारानी देवी और मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में पदक जीतकर भारत का खाता खोला। भारत ने 12 विभिन्न खेलों के स्पर्धाओं में अपने मेडल जीते। भारत कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन और टेबल टेनिस (पैरा टेबल टेनिस सहित) में व्यक्तिगत पदक तालिका में शीर्ष पर है। महिलाओं की फोर लॉन बॉलिंग फोर टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इस खेल में भारत काे पहला पदक दिलाकर इतिहास रच दिया। वहीं, पुरुष टीम ने भी रजत पदक अपने नाम किया।

मुक्केबाजों ने भी बर्मिंघम में भारत का परचम  लहराते हुए सात पदक जीते। निखत ज़रीन (50 किग्रा), अमित पंघल (51 किग्रा)  और नीतू (48 किग्रा) ने स्वर्ण जीते, जबकि जैस्मीन (60 किग्रा), मोहम्मद  हुसामुद्दीन (57 किग्रा) और रोहित टोकस (67 किग्रा) ने कांसे के तमगे जीते। सागर अहलावत (92 किग्रा) ने मुक्केबाजी में भारत का एकलौता रजत जीता।

पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की हैट्रिक लगाई। उन्होंने CWG 2022 में गोल्ड जीतने से पहले पिछले संस्करणों में रजत और कांस्य पदक जीते थे। लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पुरुष एकल और युगल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता और भारत ने CWG 2022 में बैडमिंटन में छह पदक अपने नाम किए।

 देश   गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
ऑस्ट्रेलिया 67 57 54 178
इंग्लैंड 57 66 53 176
कनाडा 26 32 34 92
भारत 22 16 23 61
न्यूजीलैंड 20 11 17 49
स्कॉटलैंड 13 11 27 49
नाइजीरिया 12 9 14 35
वेल्स 8 6 14 28
साउथ अफ्रीका 7 9 11 27
मलेशिया 8 8 8 24

एथलेटिक्स में, एल्धोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर ने पुरुषों के ट्रिपल जम्प में स्वर्ण और रजत जीतने के बाद एक ऐतिहासिक कारनामा किया। अविनाश साबले ने बर्मिंघम में किसी भारतीय एथलीट द्वारा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन किया और 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत जीतकर हासिल किया। अपने पांचवें राष्ट्रमंडल खेलों में खेल रहे अनुभवी अचंता शरथ कमल ने सभी चार टेबल टेनिस स्पर्धाओं में पदक जीते, जिसमें उन्होंने मिश्रित युगल में भी स्वर्ण पदक जीता।

रेसलिंग में विनेश फोगट के स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी करने के साथ ही भारतीय पहलवानों ने लगातार दूसरी बार सभी स्पर्धाओं में पदक जीते। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार, भारत ने पुरुषों और महिलाओं की हॉकी स्पर्धा दोनों में एक ही संस्करण में पदक जीते। पुरुषों ने रजत जीता जबकि महिलाओं ने कांस्य पदक।

Previous Post

20 साल के लक्ष्य ने भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

Next Post

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान; विराट कोहली, केएल राहुल की हुई वापसी

Next Post
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान; विराट कोहली, केएल राहुल की हुई वापसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In