स्पोर्ट्स डेस्क:यूएई में टी20 एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है। अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस तरह चार टीमों ने कम से कम एक-एक मैच खेल लिया है। हालांकि, दोनों ग्रुप में से 2-2 टीमों के ही मुकाबले हुए हैं। ऐसे में जान लीजिए कि पॉइंट्स टेबल का हाल क्या है। दोनों ग्रुप से दो-दो टीमों ने अभी मैच नहीं खेला है, लेकिन फिर भी दोनों ग्रुप्स की पॉइंट्स टेबल कैसी है ये आपके लिए जानना जरूरी है, क्योंकि टीम इंडिया अपने ग्रुप में नंबर वन है, जबकि अफगानिस्तान की टीम दूसरे ग्रुप में पहले पायदान पर है।
ग्रुप ए में इंडिया, पाकिस्तान, ओमान और यूएई की टीम है, जिसमें टीम इंडिया ने यूएई को 9 विकेट से हराया और दमदार नेट रन रेट के साथ टीम पहले स्थान पर काबिज है। दूसरे और तीसरे नंबर पर ओमान और पाकिस्तान की टीम है, क्योंकि इन्होंने अभी मैच नहीं खेले हैं। चौथे नंबर पर यूएई की टीम है, जो बुरी तरह मैच हारी है। ग्रुप बी की बात करें तो अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 94 रनों से हराया था। इस तरह ग्रुप बी में नंबर वन अफगानिस्तान की टीम है, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश और श्रीलंका को अभी पहला-पहला मैच खेलना है।
ग्रुप बी में अफगानिस्तान की टीम पहले, हॉन्ग कॉन्ग की टीम चौथे और बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम अल्फाबेटिकल ऑर्डर में दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज हैं। हॉन्ग कॉन्ग और बांग्लादेश के बीच आज यानी 11 सितंबर को मुकाबला होगा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम भी पहला मैच खेल लेगी। अगर हॉन्ग कॉन्ग को इस मैच में हार मिलती है तो टीम प्लेऑफ्स की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी, क्योंकि हॉन्ग कॉन्ग चीन की टीम एक मैच पहले ही बुरी तरह से हार चुकी है। एक और मैच इस टीम का बाकी रहेगा, जो श्रीलंका से 15 सितंबर को खेला जाएगा।
एशिया कप 2025 ग्रुप ए पॉइंट्स टेबल
| पोजिशन | टीम | मैच खेले | जीते | हारे | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1. | भारत | 1 | 1 | 0 | 2 | +10.483 |
| 2. | ओमान | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 3. | पाकिस्तान | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 4. | यूएई | 1 | 0 | 1 | 0 | -10.483 |
एशिया कप 2025 ग्रुप बी पॉइंट्स टेबल
| पोजिशन | टीम | मैच खेले | जीते | हारे | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1. | अफगानिस्तान | 1 | 1 | 0 | 2 | +4.700 |
| 2. | बांग्लादेश | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 3. | श्रीलंका | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 4. | हॉन्ग कॉन्ग चीन | 1 | 0 | 1 | 0 | -4.700 |













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

