डेस्क:दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन में अलग-अलग राज्यों से कुल पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, इन संदिग्धों में से तीसरा आतंकी सूफियान है, जिसे आज दिल्ली से पकड़ा गया। इसके साथ ही पुलिस ने आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई सामान भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एक बड़े आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सूफियान मुंबई का रहने वाला है और उसे दिल्ली-एनसीआर में अस्थिरता फैलाने की साजिश रचने के आरोप में पकड़ा गया है।
छापेमारी के दौरान अशहर दानिश के पास से हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर और अन्य विस्फोटक सामग्री के साथ-साथ एक पिस्तौल, डिजिटल उपकरण और दिल्ली के कुछ इलाकों के नक्शे बरामद हुए। सूफियान और आफताब के ठिकानों से भी हथियार और आईईडी बनाने का सामान जब्त किया गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मॉड्यूल त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की फिराक में था।
इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली, झारखंड, मुंबई, और अन्य राज्यों में 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई। सुरक्षा एजेंसियां इनके विदेशी आतंकी संगठनों, खासकर पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल और आईएसआई से संबंधों की जांच कर रही हैं। अशहर दानिश को इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड माना जा रहा है और उससे पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

