• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चैत्र नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि 2025: इस बार दस दिन का अद्भुत संयोग

September 18, 2025
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के 48 वरिष्ठ नेता मारे गए, ट्रंप ने दी अहम जानकारी

ट्रंप का यू-टर्न: भारत को बताया ‘महान देश’, नेतृत्व को कहा ‘अच्छा मित्र’

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

राष्ट्रीय चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, बंगाल-तमिलनाडु में उमड़ा जनसैलाब

April 23, 2026
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी

April 23, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी से मचा विवाद, भारत ने शब्दों से नहीं काम से दिया जवाब

April 23, 2026
 महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन

 महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन

April 23, 2026
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

भारत-अफ्रीका साझेदारी को नई दिशा देगा आईएएफएस-४ : जयशंकर

April 23, 2026
कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

April 23, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

लंबे इंतजार के बाद फैसला: मालेगांव केस में चार आरोपी बरी, जांच पर उठी उंगली

April 23, 2026
एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

April 23, 2026
नोएडा में उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन, कई वाहन फूंके, पुलिस पर पथराव

प्रदर्शन के नाम पर साजिश? पुलिस जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क का दावा सामने आया

April 23, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू

April 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

शारदीय नवरात्रि 2025: इस बार दस दिन का अद्भुत संयोग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 18, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
चैत्र नवरात्रि

The image was created by ChatGPT

हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि एक विशेष संयोग लेकर आ रही है। पंचांग के अनुसार 22 सितंबर (सोमवार) को कलश स्थापना से नवरात्रि की शुरुआत होगी और 1 अक्टूबर (बुधवार) तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की साधना चलेगी। 2 अक्टूबर को विजयादशमी होगी। आमतौर पर नवरात्रि नौ दिनों की होती है, लेकिन इस बार चौथी तिथि की वृद्धि के कारण नवरात्रि 10 दिनों की हैं। यह स्थिति केवल पंचांग में नहीं, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की विशेष चाल से बनी है।

प्रमुख तिथियां- 22 सितंबर को कलश स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा के साथ नवरात्रि की शुरुआत होगी। 28 सितंबर को बेल पूजा, 29 सितंबर को प्रतिमा स्थापना और कालरात्रि दर्शन, 30 सितंबर को महाष्टमी व्रत, जागरण और महागौरी दर्शन होंगे। 1 अक्टूबर को नवमी व्रत, हवन, कन्या पूजन और सिद्धिदात्री दर्शन होंगे। 2 अक्टूबर को विजयादशमी, नीलकंठ दर्शन और सर्वदिशा यात्रा के साथ उत्सव का समापन होगा। 3 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन होगा।

आगमन हाथी पर, गमन डोली पर: ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है। पंचांग में इसे वर्षा, अन्न-धन और समृद्धि का संकेत माना जाता है। वहीं गमन डोली पर होगा, जो रोग, कष्ट और विपत्ति की ओर इशारा करता है। इसका अर्थ यह नहीं कि कष्ट ही होगा, बल्कि ये संकेत देते हैं कि आने वाले समय में साधना, संयम और श्रद्धा से बाधाओं को दूर किया जा सकता है।

नौ रूपों की साधना से ग्रह होते हैं मजबूत : मां दुर्गा के नौ स्वरूप- शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा से ज्योतिषीय रूप से नौ ग्रह मजबूत होते हैं। शैलपुत्री से चंद्रमा का संतुलन, ब्रह्मचारिणी से मंगल की शांति, चंद्रघंटा से बुध की स्पष्टता, कूष्मांडा से सूर्य की तेजस्विता, स्कंदमाता से गुरु का आशीष, कात्यायनी से शुक्र का सौंदर्य, कालरात्रि से शनि की कठिनाइयों का निवारण, महागौरी से राहु-केतु का संतुलन और सिद्धिदात्री से सभी ग्रहों का शुभफल मिलता है।

चौथी तिथि में वृद्धि का अर्थ- ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि चौथी तिथि की वृद्धि के कारण इस बार साधकों को एक अतिरिक्त दिन मिला है। यह दिन चतुर्थी के कारक ग्रह बुध और चंद्रमा के संयोजन को बल देगा, जिससे मानसिक शक्ति, निर्णय क्षमता और धर्म में गहरी आस्था बढ़ सकती है।

ग्रह-नक्षत्र क्या कहते हैं- ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार यह नवरात्रि वर्षा और अन्न-धन के लिए शुभ संकेत दे रही है। आर्थिक और सामाजिक स्तर पर स्थिरता की संभावना है। डोली पर गमन यह संदेश देता है कि साल के शेष महीनों में स्वास्थ्य और सुरक्षा पर ध्यान देना होगा।

Previous Post

18 सितंबर 2025: आज का राशिफल

Next Post

बच्चों की गलती पर प्यार से ध्यान दें, शर्मिंदा न करें

Next Post
बच्चों की गलती पर प्यार से ध्यान दें, शर्मिंदा न करें

बच्चों की गलती पर प्यार से ध्यान दें, शर्मिंदा न करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ट्रंप का यू-टर्न: भारत को बताया ‘महान देश’, नेतृत्व को कहा ‘अच्छा मित्र’
  • राष्ट्रीय चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, बंगाल-तमिलनाडु में उमड़ा जनसैलाब
  • ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी
  • ट्रंप की टिप्पणी से मचा विवाद, भारत ने शब्दों से नहीं काम से दिया जवाब
  •  महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In