नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जहां प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की खुलकर सराहना की, वहीं कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए।
शाह ने राहुल गांधी की हालिया वोटर अधिकार रैली को कटाक्ष करते हुए “घुसपैठिया बचाओ रैली” करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग द्वारा बिहार में चलाए जा रहे विशेष गहन संशोधन अभियान (SIR) का पूर्ण समर्थन करती है। शाह ने जनता से अपील की कि वे उन पार्टियों को पहचानें जो मतदाता सूची में घुसपैठियों को बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं, ताकि उनके सहारे चुनावी लाभ ले सकें।
गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को त्याग और समर्पण का प्रतीक बताते हुए कहा, “कई वर्षों से उनके साथ काम करते हुए मैंने देखा है कि मोदी जी देश के ऐसे एकमात्र नेता हैं जिन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली। इसी समर्पण का परिणाम है कि मनमोहन सिंह जब देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर छोड़कर गए थे, आज वह चौथे स्थान पर है। 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।”
मोदी के जन्मदिन पर हुए इन कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

