• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स यूएस ओपन के बाद करेंगी संन्यास की घोषणा

टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स यूएस ओपन के बाद करेंगी संन्यास की घोषणा

August 9, 2022
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

May 15, 2026
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

May 15, 2026
खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

May 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

May 15, 2026
अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

May 15, 2026
नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

May 15, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹3 की बढ़ोतरी, आम जनता पर महंगाई का असर बढ़ा

May 15, 2026
भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

May 15, 2026
ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स यूएस ओपन के बाद करेंगी संन्यास की घोषणा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 9, 2022
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स यूएस ओपन के बाद करेंगी संन्यास की घोषणा

File Photo

नई दिल्ली:दुनिया की महान टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स यूएस ओपन के बाद संन्यास की घोषणा कर सकती हैं। 40 साल की सेरेना ने अपने इंस्टाग्राम पर संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जीवन में एक समय आता है जब हमें एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करना होता है। सेरेना ने हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं किया है कि वह कब आधिकारिक रूप से इसका ऐलान करेंगी। लेकिन उनके पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह यूएस ओपन के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगी।

समाचार एजेंसी Reuters ने भी खबर दी है कि सेरेना इस महीने की आखिर में शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन के बाद टेनिस को अलविदा कहने जा रही हैं। सेरेना ने टोरंटो ओपन के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। वह जून के बाद से अपना केवल दूसरा मैच खेल रही थी। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना के नाम टेनिस में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने कहा कि वह संन्यास शब्द को पसंद नहीं करती हैं और अपनी जिंदगी के इस मोड़ पर ‘टेनिस के इतर दूसरी चीजों में बेहतर होने पर ध्यान देने के बारे में सोच रही हैं, यह चीजें उनके लिए काफी अहम हैं।”

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी 

सेरेना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जीवन में एक समय ऐसा आता है जब हमें एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करना होता है। वह समय हमेशा कठिन होता है जब आप किसी चीज से इतना प्यार करते हैं। मैं टेनिस का आनंद लेती हूं। लेकिन अब उलटी गिनती शुरू हो गई है। मुझे एक माँ होने, अपने आध्यात्मिक लक्ष्यों और अंत में एक अलग, लेकिन सिर्फ रोमांचक सेरेना की खोज पर ध्यान केंद्रित करना है। मैं आने वाले कुछ हफ्तों का आनंद लेने वाली हूं।”

ओपन युग में सर्वाधिक खिताब जीतने वाली महिला खिलाड़ी

अमेरिकी दिग्गज जून में विम्बलडन में अपनी सिंगल में वापसी करने से पहले चोट के कारण लंबे समय तक टेनिस नहीं खेली थी, जिसके बाद से ही उनके सन्यास के बारे में अटकलें लगाई जाने लगी थी। उनका कहना है कि वह इस महीने के अंत में यूएस ओपन में खेलेंगी, जहां उन्होंने अपने छह प्रमुख एकल खिताब जीते हैं। उन्होंने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब 2017 ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीता था जब वह बेटी ओलंपिया के साथ आठ सप्ताह की गर्भवती थीं। वह ओपन युग में सर्वाधिक खिताब जीतने वाली महिला खिलाड़ी हैं। अगले महीने 41 साल की होने वाली सेरेना ने 73 करियर एकल खिताब और 23 करियर युगल खिताब जीते हैं।

सेरेना अपने करियर में सात बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, तीन बार फ्रेंच ओपन और सात बार विम्बलडन का खिताब जीत चुकी हैं। वह अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स के साथ मिलकर 14 बार डबल्स में महिला ग्रैंड स्लैम  खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा चार बार ओलंपिक गोल्ड मेडल पर भी कब्जा जमा चुकी हैं। इनमें 2012 में सिंगल में और 2000, 2008 तथा 2012 में डबल्स में जीते गए गोल्ड मेडल शामिल है।

Previous Post

‘प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं पलटू राम’, नीतीश के भाजपा से गठबंधन तोड़ने पर बरसे गिरिराज सिंह

Next Post

अन्नकूट मेला: केदारनाथ धाम 11 कुंतल फूलों से सजा

Next Post
अन्नकूट मेला: केदारनाथ धाम 11 कुंतल फूलों से सजा

अन्नकूट मेला: केदारनाथ धाम 11 कुंतल फूलों से सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार
  • संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
  • BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक
  • नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें
  • खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In