डेस्क: गुजरात के गांधीनगर में पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बीते 20 सितंबर को गांधीनगर के अडालज में हुई एक हत्या के मामले में पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए आरोपी को घटना स्थल पर लेकर आई थी। इस दौरान उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर पुलिस पर ही फायरिंग करने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया।
बीती 20 सितंबर को गुजरात के गांधीनगर के एक इलाके में वैभव मनवानी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार में बैठे थे। इस दौरान विष्णु परमार नाम का शख्स वहां पहुंचा और वैभव पर हमला कर दिया। परमान ने वैभव को कई चाकू मारे जिससे उसकी मौत हो गई। इस हमले में मनवानी की गर्लफ्रेंड गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस मामले में गुजरात पुलिस ने आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया था। विष्णु की गिरफ्तारी के बाद पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए घटनास्थल पर गई थी। इस दौरान पुलिस के साथ विष्णु भी था। इस दौरान मौका पाकर विष्णु ने एक कॉन्स्टेबल की पिस्टल छीन ली। पिस्टल छीनकर परमार पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में परमार को गोली मारकर ढेर कर दिया।
इस मामले की जानकारी देते हुए गांधी नगर रेंज के आईजी वीरेंद्र यादव ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी परमार को अहमदाबाद क्राइम ने राजकोट जिले टांकरा तालुका के कगदादी गांव से गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस मामले की जांच को एलसीबी गांधीनगर को सौंप दी गई थी। बुधवार को एलसीबी की टीम आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि क्राइम सीन रीक्रिएट करने के दौरान आरोपी परमान ने एक पुलिसकर्मी से पिस्टल छीन ली और फायरिंग करने लगा। इस दौरान पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में परमार ढेर हो गया। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

