डेस्क:एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ अगले सप्ताह 7 अक्टूबर 2025 से सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुलने वाली है। गुरुग्राम स्थित एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक की एक सहायक कंपनी है, जो होम अप्लायंस सहित विद्युत उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के डिजाइन और निर्माण का काम करती है। कंपनी ने मंगलवार, 30 सितंबर 2025 को मार्केट रेगुलेटर, सेबी के साथ अपना अंतिम RHP फाइल किया। आरएचपी से जानने योग्य 10 बातें यहां दी गई हैं…
1. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ डेट: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का आईपीओ 7 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगा और 9 अक्टूबर, 2025 को बंद होगा।
2. ऑफर की जानकारी: यह पूरी तरह से ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) है, जिसमें 10,18,15,859 शेयर बेचे जाएंगे। इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।
3. प्रमोटर डिटेल्स: आईपीओ में शेयर बेचने वाला प्रमोटर, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक. (दक्षिण कोरिया स्थित मूल कंपनी) है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक 10 रुपये प्रति शेयर मूल्य के 10,18,15,859 इक्विटी शेयर बेचना चाहता है।
4. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ का उद्देश्य: चूंकि यह पूरी तरह से OFS है, इसलिए आईपीओ से जुटने वाली सारी राशि प्रमोटर (मूल कंपनी) को मिलेगी। भारतीय यूनिट को इससे कोई फंड नहीं मिलेगा।
5. एंकर इन्वेस्टर डेट: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया IPO सार्वजनिक बोली दिवस से एक दिन पहले मार्की निवेशकों के लिए अपना एंकर बुक राउंड आयोजित करने के लिए सेट किया गया है। बड़े संस्थागत निवेशकों (एंकर इन्वेस्टर्स) के लिए निवेश की तिथि 6 अक्टूबर, 2025 है।
6. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ आवंटन और लिस्टिंग डेट: चित्तौड़गढ़ डेटा के अनुसार शेयरों का आवंटन 10 अक्टूबर, 2025 को होने और 14 अक्टूबर, 2025 को बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होने की उम्मीद है।
7. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ रिजर्वेशन: इश्यू के 50% तक शेयर संस्थागत निवेशकों (QIBs) के लिए, कम से कम 35% शेयर छोटे निवेशकों (Retail) के लिए और 15% शेयर बड़े व्यक्तिगत निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित होंगे .
8. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ के मैनेजर: एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड, पब्लिक इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ऑफर का रजिस्ट्रार है।
9. आय का स्रोत: आरएचपी डेटा से पता चलता है कि कंपनी की 78.37% आय ‘होम एप्लायंस एंड एयर सोल्यूशन’ डिवीजन (जैसे- फ्रिज, एसी) से और 21.63% आय ‘होम एंटरटेनमेंट’ डिवीजन (जैसे- टीवी) से आती है।
10. मुनाफा: फाइनेंशियल वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही के अनुसार, मार्च 2025 में खत्म हुए वित्तीय वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹2,203.35 करोड़ रहा। हालांकि, जून 2025 में खत्म हुई तिमाही में लाभ ₹513.26 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही से कम है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
