डेस्क:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को फिलिस्तीनी संगठन हमास को चेतावनी दी कि वह तुरंत इज़रायल के साथ शांति समझौते पर आगे बढ़े, अन्यथा ग़ज़ा को और अधिक तबाही झेलनी पड़ेगी।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा— “हमास को तुरंत आगे बढ़ना होगा, वरना हालात काबू से बाहर हो जाएंगे। मैं देरी बर्दाश्त नहीं करूंगा। आइए इसे जल्द से जल्द पूरा करें।”
ट्रंप ने यह भी कहा कि वे सराहना करते हैं कि “इज़रायल ने बंधक रिहाई और शांति समझौते को अवसर देने के लिए अस्थायी रूप से बमबारी रोक दी है।” हालांकि, ग़ज़ा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि इज़रायली सेना ने शुक्रवार रात ग़ज़ा सिटी पर दर्जनों हमले किए।
इस बीच, ट्रंप के दामाद जारेड कुश्नर और उनके मध्य-पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ़ शनिवार को मिस्र पहुंचे, जहां वे बंधक रिहाई के अंतिम विवरण और अमेरिका की मध्यस्थता वाले शांति समझौते को लेकर चर्चा करेंगे।
हमास ने शुक्रवार को अमेरिका द्वारा प्रस्तावित योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। संगठन ने संकेत दिया था कि वह सभी बंधकों को रिहा करने और समझौते के विवरण पर बातचीत करने को तैयार है।
ट्रंप ने इज़रायल से भी अपील की कि वह “तुरंत” बमबारी रोक दे। लेकिन इज़रायल ने शनिवार को स्पष्ट किया कि उसकी सेना अब भी ग़ज़ा में अभियान चला रही है।
ग़ज़ा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, शनिवार सुबह से अब तक कम से कम 57 लोग इज़रायली हमलों में मारे गए हैं, जिनमें से 40 मौतें ग़ज़ा सिटी में हुईं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
