• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आत्मा ही है सच्चा मित्र और शत्रु : मुनिश्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’ का प्रेरक संदेश

आत्मा ही है सच्चा मित्र और शत्रु : मुनिश्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’ का प्रेरक संदेश

June 29, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सभी अस्थायी पाबंदियां खत्म

June 29, 2026
1990 के सरला भट्ट मामले में बड़ा एक्शन, यासीन मलिक पर चलेगा ट्रायल

1990 के सरला भट्ट मामले में बड़ा एक्शन, यासीन मलिक पर चलेगा ट्रायल

June 29, 2026
अकाल तख्त के सामने पेश हुए भगवंत मान, बेअदबी कानून पर मांगा गया जवाब

अकाल तख्त के सामने पेश हुए भगवंत मान, बेअदबी कानून पर मांगा गया जवाब

June 29, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

June 29, 2026
कठिनाइयों में भी रहे निर्भीकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

कठिनाइयों में भी रहे निर्भीकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 29, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आठों आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आठों आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे

June 29, 2026
स्टालिन

तमिलनाडु की विजय सरकार पर मंडराया संकट? स्टालिन का बड़ा दावा

June 29, 2026
मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2026
नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें

नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें

June 29, 2026
अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का आरोप, आदिवासी समुदाय ने जताई चिंता

अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का आरोप, आदिवासी समुदाय ने जताई चिंता

June 29, 2026
अलीगढ़ में कांग्रेस बैठक बनी अखाड़ा, कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

अलीगढ़ में कांग्रेस बैठक बनी अखाड़ा, कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

June 29, 2026
अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

June 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

आत्मा ही है सच्चा मित्र और शत्रु : मुनिश्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’ का प्रेरक संदेश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 29, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आत्मा ही है सच्चा मित्र और शत्रु : मुनिश्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’ का प्रेरक संदेश

जयपुर : मानसरोवर के किरण पथ स्थित ‘महावीर भवन’ (श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ) में आयोजित एक आध्यात्मिक प्रवचन कार्यक्रम में संत मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ एवं मुनिश्री संभव कुमार जी के सान्निध्य में धर्म, साधना और आत्मचिंतन का गहन संदेश प्रवाहित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मुनिश्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’ ने आर्ष वाणी का उल्लेख करते हुए कहा कि “स्वयं की आत्मा ही स्वयं की वास्तविक मित्र और शत्रु है।” उन्होंने समझाया कि सुप्रवृत्ति में रत आत्मा स्वयं की मित्र बनती है, जबकि दुष्प्रवृत्ति में लिप्त आत्मा ही अपने ही विनाश का कारण बनती है। उनके अनुसार जैन दर्शन यह स्पष्ट करता है कि वास्तविक मित्र और शत्रु बाह्य जगत में नहीं, बल्कि हमारे भीतर विद्यमान राग और द्वेष के भाव हैं।

उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपने भीतर के राग-द्वेष को शांत कर ले, तो बाहरी शत्रु का भाव स्वतः समाप्त हो जाता है। “भीतर की दृष्टि जब निर्मल होती है, तभी जीवन की दिशा भी शुद्ध होती है,” उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्मशुद्धि और समता की साधना का संदेश दिया।

मुनिश्री संभव कुमार जी ने अपने प्रेरक भक्तिगीत के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को आत्मनिरीक्षण की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दूसरों पर आरोप लगाता है, वह वास्तव में अपने ही अंतर्मन का प्रतिबिंब प्रस्तुत करता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दृष्टि जैसी होगी, वैसा ही संसार दिखाई देगा—सम्यक दृष्टि से ही सम्यक प्रवृत्ति और शुभ परिणाम संभव हैं।

इस अवसर पर स्थानकवासी संघ के प्रमुख ने बताया कि महावीर भवन में यह प्रथम अवसर था जब किसी तेरापंथी संत का प्रवचन आयोजित हुआ, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक प्रसन्नता का वातावरण निर्मित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ तीर्थंकर विमल प्रभु की स्तुति से हुआ। संतों द्वारा उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को प्रेक्षाध्यान का अभ्यास भी कराया गया। अंत में सामूहिक वंदना, आभार ज्ञापन एवं मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इससे पूर्व रविवार रात्रि को रजतपथ, मानसरोवर में मुनिश्री जी के सान्निध्य में एक आध्यात्मिक एवं प्रेरक अंत्याक्षरी कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भक्ति एवं ज्ञान की आनंदमय अनुभूति प्राप्त की।

Previous Post

कठिनाइयों में भी रहे निर्भीकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

Next Post
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सभी अस्थायी पाबंदियां खत्म
  • 1990 के सरला भट्ट मामले में बड़ा एक्शन, यासीन मलिक पर चलेगा ट्रायल
  • अकाल तख्त के सामने पेश हुए भगवंत मान, बेअदबी कानून पर मांगा गया जवाब
  • 40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज
  • आत्मा ही है सच्चा मित्र और शत्रु : मुनिश्री तत्त्व रुचि ‘तरुण’ का प्रेरक संदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In