डेस्क:फिल्म इंडस्ट्री के नामी मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत पिछले 50 सालों से अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं। दीपक सावंत ने अमिताभ बच्चन के बारे में कहा कि वो समाज के लिए बहुत काम करते हैं। लेकिन वो इस चीज का दिखावा नहीं करते हैं। दीपक ने एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि वो अमिताभ बच्चन की वजह से पीएम मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं।
अमिताभ के मेकअप आर्टिस्ट की पीएम मोदी से मुलाकात
रील मीट्स रियल पॉडकास्ट में खास बातचीत के दौरान दीपक सावंत ने बताया कि एक बार अमिताभ बच्चन गुजरात में थे। तब पीएम मोदी अमिताभ बच्चन से मिलने आए थे। उस वक्त दीपक ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की थी।
पीएम मोदी संग फोटो खिंचवाना चाहते थे दीपक
दीपक ने कहा, “एक दिन हम लोग ऐसी ही गुजरात में थे। अमित जी को गुजरात में मिलने के लिए मोदी जी आए। मैं कभी जाता नहीं हूं उनके फंक्शन वगैरह में। उस दिन मैं गया था, मोदी जी को देखने के लिए। मैं अमित जी के साथ वहीं खड़ा था तो मैंने मोदी जी को बोला सर मुझे आपके साथ फोटो चाहिए। मैं इनका मेकअप आर्टिस्ट हूं।”
दीपक बोले- उस दिन से मेरे अंदर देश के लिए प्रेम बढ़ गया
दीपक की बात सुनते ही पीएम मोदी ने उन्हें उनके नाम से बुलाया। उन्होंने दीपक से कहा- दीपक सावंत, कम ऑन। दीपक ने कहा, मैं घबरा गया, मैंने हाथ ऊपर कर लिए। मैंने सोचा इनको मेरा नाम कैसे मालूम क्योंकि मैं कहीं पार्टी वगैरह में जाता नहीं हूं। दीपक ने कहा कि उस दिन के बाद उनके अंदर देश के प्रति प्रेम बढ़ गया।
अमिताभ के बारे में क्या बोले दीपक?
इस बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन के बारे में दीपक ने कहा कि अमिताभ बच्चन का मानना है कि उनकी वजह से यूनिट या प्रोड्यूसर को परेशानी नहीं होनी चाहिए। वो अपने टाइम से आधे घंटे पहले आते हैं। वो सीन को 50 बार पढ़ते हैं। वो 7-8 रिहर्सल करते हैं। वो किसी को बुलाते नहीं हैं कि रिहर्सल के लिए। उनका पहला शॉट ही बेस्ट शॉट होता है। उनके काम करने का तरीका जैसे है, वो इंडस्ट्री में किसी के पास नहीं है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
