• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बरेली हिंसा पर इमरान मसूद का हमला: भाजपा पर दोहरे कानून का आरोप

बरेली हिंसा पर इमरान मसूद का हमला: भाजपा पर दोहरे कानून का आरोप

October 6, 2025
कोटा में 100 ई-बसों की सौगात, गांव से एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी

कोटा में 100 ई-बसों की सौगात, गांव से एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी

June 26, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

बेतिया में दर्दनाक घटना, 6 माह की बच्ची की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार

June 26, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, चढ़ावा विवाद में अहम मोड़

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, चढ़ावा विवाद में अहम मोड़

June 26, 2026
शहबाज़ का छाता बना चर्चा का विषय, ईरानी राष्ट्रपति धूप में चलते रहे

जहाँ सम्मान की जगह छाया ने चुन ली कूटनीति

June 26, 2026
राष्ट्र ने किया नमन, ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों के नाम हुए सार्वजनिक

राष्ट्र ने किया नमन, ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों के नाम हुए सार्वजनिक

June 26, 2026
डेनमार्क में अजान पर प्रतिबंध की तैयारी, ‘इस्लामीकरण’ की आशंका के बीच बढ़ा विवाद

डेनमार्क में अजान पर प्रतिबंध की तैयारी, ‘इस्लामीकरण’ की आशंका के बीच बढ़ा विवाद

June 26, 2026
सर्वदलीय बैठक

NDA की सीट बढ़त से विपक्षी खेमे में हलचल, INDIA गठबंधन में मंथन शुरू

June 26, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत उत्तराखंड के प्रमुख स्थलों को बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

June 26, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

मानहानि केस में बड़ा मोड़: राहुल गांधी का खेद स्वीकार, कोर्ट ने खत्म की कार्यवाही

June 26, 2026
नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती, अमित शाह ने बताया सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण

नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती, अमित शाह ने बताया सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण

June 26, 2026
भारत–ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी को नई गति: सीईटीए और डीसीसी 15 जुलाई 2026 से लागू होंगे

भारत–ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी को नई गति: सीईटीए और डीसीसी 15 जुलाई 2026 से लागू होंगे

June 26, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का संदेश: शांति निर्माण में राष्ट्रीय स्वामित्व और संस्थागत मजबूती पर जोर

June 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

बरेली हिंसा पर इमरान मसूद का हमला: भाजपा पर दोहरे कानून का आरोप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 6, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
बरेली हिंसा पर इमरान मसूद का हमला: भाजपा पर दोहरे कानून का आरोप

File Photo

डेस्क:सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बरेली हिंसा के बाद पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार फतेहपुर में मजार तोड़ने वालों और बरेली में हिंसा के आरोपियों से अलग-अलग बर्ताव कर रही है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले ढाबों को तोड़ दिया जाता है, उनमें आग लगा दी जाती है, उन्हें लूट लिया जाता है, राहगीरों के साथ मारपीट की जाती है और कानून का मजाक बना दिया जाता है तो कोई कार्रवाई नहीं होती, बल्कि समझा-बुझाकर शांत किया जाता है। लेकिन अगर पोस्टर (आई लव मोहम्मद का पोस्टर) लेकर कोई खड़ा हो गया तो आप (पुलिस) हाथ-पैर भी तोड़ देंगे, पैरों पर गोली भी मार देंगे। सच्चाई तो यही है कि दो अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग तरह का कानून लागू है।

इमरान मसूद ने दावा किया कि बरेली में पुलिस पिछले महीने 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में बेकसूर मुसलमानों को भी झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेज रही है, यह कार्रवाई दर्शाती है कि देश में दो तरह के कानून चल रहे हैं। उन्होंने दलील देते हुए कहा, “फतेहपुर में जब मजार के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की जाती है, कब्रों पर खड़े होकर उनकी बेअदबी की जाती है तो कोई कार्रवाई नहीं होती। न तो वहां पुलिस का डंडा चलता, न हाथ-पैर तोड़े जाते हैं, न गोली चलती है।”

भाजपा ने लोकतंत्र को बाहर किया

कांग्रेस सांसद ने कहा, “इस तरह का जो हाल उत्तर प्रदेश में चल रहा है, वह ठीक नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र को तबाह कर दिया है। आपस में इतनी नफरत पैदा की जा रही है कि देश में रहना मुश्किल हो जाये। अमन और शान्ति बिल्कुल खत्म हो जाये। माहौल खराब होगा तो देश का आम आदमी पिसेगा।”

सांसद ने मुजफ्फरनगर में हाल में कथित रूप से कांवड़ियों द्वारा एक होटल में की गयी तोड़फोड़ कर जिक्र करते हुए कहा किमुजफ्फरनगर में कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहां किसे गोली मारी गयी, कौन गिरफ्तार हुआ, किसके हाथ-पैर तोड़े गये? वहां एक महिला ने पूरे जीवन की पूंजी लगाकर अपना एक होटल बनाया था, उस पूरे होटल को तबाह कर दिया था। वहां गुंडागर्दी की इंतेहा थी, तो क्या कार्यवाही हुई? पुलिस तमाशा देखती रही। ज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामला खत्म कर दिया गया। ऐसी घटनाओं की वीडियो मौजूद हैं, सब नजर आ रहा है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

‘आई लव मोहम्मद’ अभियान का जिक्र करते हुए मसूद ने कहा कि पोस्टर के प्रदर्शन को वह ठीक नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब से प्रेम दिखाने के लिये किसी पोस्टर की जरूरत ही नहीं है। मुसलमान होना अपने आप में इस बात की गारंटी है कि उसके दिल में पैगम्बर मोहम्मद के लिए मोहब्बत है।

Previous Post

दीपक सावंत ने बताया अमिताभ बच्चन का अद्भुत पेशेवर अंदाज़

Next Post

रिजिजू का आरोप: विदेश में राहुल गांधी कर रहे देश का अपमान

Next Post
किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर किया हमला

रिजिजू का आरोप: विदेश में राहुल गांधी कर रहे देश का अपमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोटा में 100 ई-बसों की सौगात, गांव से एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी
  • बेतिया में दर्दनाक घटना, 6 माह की बच्ची की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार
  • राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, चढ़ावा विवाद में अहम मोड़
  • जहाँ सम्मान की जगह छाया ने चुन ली कूटनीति
  • राष्ट्र ने किया नमन, ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों के नाम हुए सार्वजनिक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In