• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर किया हमला

रिजिजू का आरोप: विदेश में राहुल गांधी कर रहे देश का अपमान

October 6, 2025
कोटा में 100 ई-बसों की सौगात, गांव से एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी

कोटा में 100 ई-बसों की सौगात, गांव से एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी

June 26, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

बेतिया में दर्दनाक घटना, 6 माह की बच्ची की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार

June 26, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, चढ़ावा विवाद में अहम मोड़

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, चढ़ावा विवाद में अहम मोड़

June 26, 2026
शहबाज़ का छाता बना चर्चा का विषय, ईरानी राष्ट्रपति धूप में चलते रहे

जहाँ सम्मान की जगह छाया ने चुन ली कूटनीति

June 26, 2026
राष्ट्र ने किया नमन, ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों के नाम हुए सार्वजनिक

राष्ट्र ने किया नमन, ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों के नाम हुए सार्वजनिक

June 26, 2026
डेनमार्क में अजान पर प्रतिबंध की तैयारी, ‘इस्लामीकरण’ की आशंका के बीच बढ़ा विवाद

डेनमार्क में अजान पर प्रतिबंध की तैयारी, ‘इस्लामीकरण’ की आशंका के बीच बढ़ा विवाद

June 26, 2026
सर्वदलीय बैठक

NDA की सीट बढ़त से विपक्षी खेमे में हलचल, INDIA गठबंधन में मंथन शुरू

June 26, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत उत्तराखंड के प्रमुख स्थलों को बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

June 26, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

मानहानि केस में बड़ा मोड़: राहुल गांधी का खेद स्वीकार, कोर्ट ने खत्म की कार्यवाही

June 26, 2026
नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती, अमित शाह ने बताया सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण

नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती, अमित शाह ने बताया सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण

June 26, 2026
भारत–ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी को नई गति: सीईटीए और डीसीसी 15 जुलाई 2026 से लागू होंगे

भारत–ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी को नई गति: सीईटीए और डीसीसी 15 जुलाई 2026 से लागू होंगे

June 26, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का संदेश: शांति निर्माण में राष्ट्रीय स्वामित्व और संस्थागत मजबूती पर जोर

June 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

रिजिजू का आरोप: विदेश में राहुल गांधी कर रहे देश का अपमान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 6, 2025
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर किया हमला

डेस्क:केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लटवार किया है। कोलंबिया यात्रा के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर उनकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी पहले ऐसे विपक्षी नेता हैं जो विदेश जाकर देश, इसकी व्यवस्था और लोकतंत्र के विरुद्ध बोले। रिजिजू ने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं, जिससे देश की छवि को ठेस पहुंच सकती है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रिजिजू ने कहा कि मैंने राहुल गांधी के कोलंबिया वाले बयान को सुना। उन्होंने दावा किया कि भारत वैश्विक नेतृत्व नहीं कर सकता। यह बयान पूरी तरह गलत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर नेतृत्व स्थापित किया है। लेकिन हमारे विपक्ष के नेता विदेश में जाकर कहते हैं कि भारत वैश्विक नेता नहीं बन सकता। समस्या तब पैदा होती है जब विदेशी लोग सोचने लगें कि भारत में सभी राहुल गांधी जैसे हैं, इससे तो देश की इज्जत दांव पर लग जाती है।

केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि हमारे देश में बुद्धिमान लोग, मजबूत नेता और सकारात्मक विचारधारा वाले नागरिक हैं। लेकिन राहुल गांधी के ऐसे बयानों से लोग यह भ्रमित हो सकते हैं कि भारत में ऐसे लोग ही बहुमत में हैं। यह सच्चाई से परे है। संसदीय कार्य मंत्री ने भाजपा की ओर से राहुल के बयानों पर की गई प्रतिक्रिया का बचाव करते हुए स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्तिगत वैमनस्य से प्रेरित नहीं, बल्कि विपक्ष के नेता के रूप में उनकी जिम्मेदारी से जुड़ा मुद्दा है।

उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा गांधी, लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी, सुषमा स्वराज और शरद पवार जैसे पूर्व विपक्षी नेताओं ने कभी विदेश में रहते हुए देश या सरकार के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। जब उनसे पूछा गया कि भाजपा हमेशा राहुल गांधी की टिप्पणियों पर ही क्यों प्रतिक्रिया देती है, तो रिजिजू ने जवाब दिया कि हमारा उनसे कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। वे विपक्ष के नेता हैं। अगर वे गैर-जिम्मेदाराना बोलते हैं, तो हमें यह स्वीकार्य नहीं लगेगा।

उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा गांधी चुनाव हारने के बाद भी विपक्ष की नेता रहीं, लेकिन उन्होंने कभी विदेश में देश के खिलाफ कुछ नहीं कहा। उसके बाद आडवाणी, वाजपेयी, सुषमा स्वराज या शरद पवार जैसे नेताओं ने भी ऐसा नहीं किया। केंद्रीय मंत्री ने चुनौती देते हुए कहा कि मुझे एक भी विपक्षी नेता का नाम बताइए, जो भारत से बाहर जाकर देश या सरकार के खिलाफ बोला हो। राहुल गांधी पहले ऐसे नेता हैं, जो विदेश यात्रा पर जाकर देश, हमारी प्रणाली और लोकतंत्र पर प्रहार करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा गांधी चुनाव हारने के बाद भी विपक्ष की नेता रहीं, लेकिन उन्होंने कभी विदेश में देश के खिलाफ कुछ नहीं कहा। उसके बाद आडवाणी, वाजपेयी, सुषमा स्वराज या शरद पवार जैसे नेताओं ने भी ऐसा नहीं किया। केंद्रीय मंत्री ने चुनौती देते हुए कहा कि मुझे एक भी विपक्षी नेता का नाम बताइए, जो भारत से बाहर जाकर देश या सरकार के खिलाफ बोला हो। राहुल गांधी पहले ऐसे नेता हैं, जो विदेश यात्रा पर जाकर देश, हमारी प्रणाली और लोकतंत्र पर प्रहार करते हैं।

कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में एक आयोजन के दौरान राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि भारत के समक्ष सबसे बड़ी समस्या लोकतंत्र पर हो रहे हमले की है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के पास इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में मजबूत क्षमता है, इसलिए मैं देश को लेकर बहुत आशावादी हूं। लेकिन व्यवस्था में कमियां भी हैं, जिन्हें सुधारना जरूरी है। सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र पर चल रहा हमला है।

इस दौरान कांग्रेस नेता ने तर्क दिया कि लोकतांत्रिक प्रणाली विविधता को बढ़ावा देती है, जो अलग-अलग परंपराओं, रीति-रिवाजों, विचारों और धार्मिक मान्यताओं को फलने-फूलने का मौका प्रदान करती है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि भारत में लोकतंत्र पर व्यापक प्रहार हो रहा है, जो एक गंभीर जोखिम है। उन्होंने कहा कि भारत में कई धर्म, परंपराएं और भाषाएं हैं। यह देश मूल रूप से इन सभी संस्कृतियों के बीच संवाद का पुल है। विविध विचारों, धर्मों और परंपराओं को जगह देने का सबसे अच्छा माध्यम लोकतंत्र है।

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल इस लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला हो रहा है, जो बड़ा खतरा है। एक अन्य बड़ा जोखिम देश के विभिन्न भागों में विचारधाराओं के बीच पैदा हो रहा तनाव है। 16-17 प्रमुख भाषाओं और अनेक धर्मों वाले देश में इन विविधताओं को पनपने देना और उन्हें उचित स्थान प्रदान करना बेहद जरूरी है। इस दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस-भाजपा की विचारधारा पर भी प्रहार किया और कहा कि इसके मूल में ‘कायरता’ छिपी है।

कांग्रेस नेता ने कहा था कि यह भाजपा-आरएसएस का मूल स्वभाव है। अगर विदेश मंत्री के बयान पर ध्यान दें, तो उन्होंने कहा था कि चीन हमसे कहीं ज्यादा ताकतवर है, मैं उनसे कैसे टकरा सकता हूं? इस विचारधारा की जड़ में कायरता ही है। भाजपा ने राहुल गांधी की इन टिप्पणियों पर तीखी आपत्ति जताई और उन्हें ‘भारत-विरोधी’ करार देते हुए देश का अपमान करने वाला बताया।

Previous Post

बरेली हिंसा पर इमरान मसूद का हमला: भाजपा पर दोहरे कानून का आरोप

Next Post

गाजा संकट पर ट्रंप सख्त: शांति योजना न मानने पर हमास का सफाया

Next Post
ट्रम्प

गाजा संकट पर ट्रंप सख्त: शांति योजना न मानने पर हमास का सफाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोटा में 100 ई-बसों की सौगात, गांव से एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी
  • बेतिया में दर्दनाक घटना, 6 माह की बच्ची की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार
  • राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, चढ़ावा विवाद में अहम मोड़
  • जहाँ सम्मान की जगह छाया ने चुन ली कूटनीति
  • राष्ट्र ने किया नमन, ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों के नाम हुए सार्वजनिक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In