• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गिल

गिल का स्पष्ट संदेश—‘खिलाड़ी को आंकने से पहले उसे समय देना जरूरी है’

October 10, 2025
अजित पवार का निधन: शरद पवार की अपील—इस त्रासदी पर राजनीति न हो

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी उथल-पुथल, शरद पवार अलर्ट मोड पर

June 17, 2026
जदयू कार्यकर्ताओं का विरोध, सीएम आवास के पास विधायक प्रेम मुखिया की कार रोकी

रांची में संघ कार्यालय परिसर पर पेट्रोल बम हमला, जांच में जुटी पुलिस

June 17, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव

June 17, 2026
बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

June 17, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा

June 17, 2026
सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

June 17, 2026
मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

June 17, 2026
भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

June 17, 2026
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

June 17, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील

June 17, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी

June 17, 2026
हुमायूं

‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज

June 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

गिल का स्पष्ट संदेश—‘खिलाड़ी को आंकने से पहले उसे समय देना जरूरी है’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 10, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
गिल

File photo

स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार से खेला जाएगा। दिल्ली में होने वाले टेस्ट मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने युवा साई सुदर्शन का खुलकर समर्थन किया जो उनके अनुसार ‘अब भी अपने खेल को समझने की कोशिश कर रहे हैं।’ गिल का रुख बुधवार को सहायक कोच रयान टेन डोएशे के रुख जैसा ही था। साई सुदर्शन ने अब तक सात पारियों में एक अर्धशतक सहित 147 रन बनाए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको युवा खिलाड़ियों को और मौके देने होंगे। वे अब भी अपने खेल को समझने की कोशिश कर रहे हैं। और हमारा मानना ​​है कि आपको पहले किसी की क्षमता देखनी चाहिए और फिर उसके खेल को समग्र रूप से देखना चाहिए। ना कि किसी को सिर्फ एक, दो, तीन, चार मैचों से आंकना चाहिए।’’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘एक बार जब आप किसी को पर्याप्त मैच, छह, सात, आठ मैच दे देते हैं तो आप आराम से बैठकर सोच सकते हैं कि उसे कहां सीखने की जरूरत है या उसे कुछ और घरेलू मैच खेलने चाहिए या इंडिया ए के कुछ और मैच खेलने चाहिए।’’ सुदर्शन पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन फिलहाल हमें लगता है कि वह हमारे लिए सही खिलाड़ी है और वह लंबे समय तक भारत के लिए तीसरे नंबर पर खेल सकता है।’’

पहले ही भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे 25 वर्षीय गिल 19 से 25 अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाली तीन मैचों की सीरीज के साथ अपनी वनडे कप्तानी की शुरुआत करेंगे। भारतीय टीम का कैलेंडर आने वाले समय में बहुत व्यस्त है। टेस्ट सीरीज समाप्त होने के तुरंत बाद भारतीय टीम दिल्ली से ही पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) के लिए रवाना हो जाएगी, जहां उन्हें तीन एकदिवसीय और पांच अंतरराष्ट्रीय टी20 खेलने है। इसके बाद भारतीय टीम को तुरंत ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है। गिल की तीनों प्रारूपों में भूमिका का मतलब है कि उन्हें अब लगातार क्रिकेट खेलना है।

Previous Post

चांदी ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड, एक हफ्ते में दूसरी बार बड़ी छलांग

Next Post

वुमेंस वर्ल्ड कप में भारत की लय टूटी, साउथ अफ्रीका ने किया टॉप-4 में एंट्री

Next Post
वुमेंस वर्ल्ड कप

वुमेंस वर्ल्ड कप में भारत की लय टूटी, साउथ अफ्रीका ने किया टॉप-4 में एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी उथल-पुथल, शरद पवार अलर्ट मोड पर
  • रांची में संघ कार्यालय परिसर पर पेट्रोल बम हमला, जांच में जुटी पुलिस
  • एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव
  • बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य
  • वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In