• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मायावती

मायावती की शक्ति-प्रदर्शन रैली: दलित-मुस्लिम समीकरण साधने की नई कवायद

October 10, 2025
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव

June 17, 2026
बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

June 17, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा

June 17, 2026
सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

June 17, 2026
मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

June 17, 2026
भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

June 17, 2026
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

June 17, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील

June 17, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी

June 17, 2026
हुमायूं

‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज

June 17, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार: ‘यह लाखों सपनों पर चोट है’

June 17, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

शानदार जीत से आगाज, अब नीदरलैंड्स से भिड़ेगी भारतीय टीम

June 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

मायावती की शक्ति-प्रदर्शन रैली: दलित-मुस्लिम समीकरण साधने की नई कवायद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 10, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
मायावती

File Photo

डेस्क:बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ में भारी भीड़ जुटा कर विपक्षी दलों को अपनी ताकत दिखाने में काफी हद तक सफल रही हैं। उन्होंने दलितों-अति पिछड़ों का साथ पाने में जुटे विरोधी दलों के लिए भी एक बड़ी चुनौती पेश की है। भीड़ जुटा कर वह यह बताने में सफल रही हैं कि उनका कॉडर आज भी उनके साथ खड़ा है और दलित वोटों में सेंधमारी की अन्य दलों की कोशिश इतनी आसान नहीं होगी। उन्होंने इस मौके पर मुसलमानों को भी लुभाने की कोशिश की। सत्ता में आने पर उनके हितों की रक्षा की बात कह कर उन्होंने मुसलमानों को संदेश देने का प्रयास किया है। कहना गलत न होगा कि अगर कुछ फीसदी मुस्लिम मतों पर बसपा अपना कब्जा करने में कामयाब रही तो अन्य दलों सपा-कांग्रेस के लिए चुनौती बढे़गी।

मायावती जानती हैं कि मुसलमानों का साथ मिलने से उनका फायदा होगा। मायावती की मुस्लिम वोटों के बंटवारे और दलितों का वोट रोके रखने से होने वाले बंटवारे के फायदे से भाजपा को भी लाभ मिल सकता है। मायावती द्वारा रैली कर दलितों के साथ होने का दावा करने की रणनीति कितनी कामयाब होगी, यह तो समय बताएगा, लेकिन उन्होंने इसके साहरे दलितों को एकजुट रखने की कोशिश जरूर की है। विधानसभा चुनाव 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 में दलित वोटों का बंटवारा जरूर देखा गया है।

दलित वोटों का बंटवारा रुक गया तो बसपा को सीधा फायदा होगा। इसीलिए मायावती बार-बार यह समझाने की कोशिश करती रही कि सपा-कांग्रेस हाथों में संविधान लेकर आरक्षण बचाने का नाटक करती है। आरक्षण के असली विरोधी यही सियासी दल है। इसे बता कर वह दलित वोट बैंक को अपने साथ रोके रखना चाहती हैं। इसीलिए उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश का पीडीए धोखा है।

नुकसान होगा या फायदा

बसपा सुप्रीमो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति नरमी दिखा कर भी यह संदेश दिया है कि उन्हीं की तरह वह भी सख्त मुख्यमंत्री रही हैं। भाजपा के बाद उत्तर प्रदेश की सत्ता के लायक कोई है, तो वो ही हैं। यही वजह रही कि अपने भाषण में उन्होंने सपा सरकार में मची अंधेरगर्दी और अराजकता पर भी हमला किया। मुख्यमंत्री की तारीफ से बसपा पर भाजपा की पार्टी-बी होने के आरोपों के पंख एक बार फिर लग सकते हैं। बसपा को इससे नुकसान भी हो सकता है, लेकिन मायावती की राजनीति करने की अपनी शैली है। वह नफा-नुकसान का आकलन किए बिना खुलकर बोलती हैं। उनकी यही आक्रामकता दलित-पिछड़ों में उनकी लोकप्रियता का आधार रही है।

Previous Post

वुमेंस वर्ल्ड कप में भारत की लय टूटी, साउथ अफ्रीका ने किया टॉप-4 में एंट्री

Next Post

हर घर नौकरी’ पर सियासी संग्राम—प्रशांत किशोर बोले, ‘तेजस्वी के आंकड़े झूठे

Next Post
राघोपुर में तेजस्वी बनाम प्रशांत किशोर? 2025 चुनावी मुकाबला रोचक होगा

हर घर नौकरी’ पर सियासी संग्राम—प्रशांत किशोर बोले, ‘तेजस्वी के आंकड़े झूठे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव
  • बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य
  • वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा
  • सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं
  • मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In