डेस्क:जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सबसे बड़ा झूठ बोलने वाला नेता बताया। पीके ने गुरुवार को कहा कि तेजस्वी से बड़ा झूठ बोलने वाला व्यक्ति धरती पर कोई दूसरा नहीं है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी द्वारा किए गए हर घर सरकारी नौकरी के वादे को पीके ने आश्चर्यजनक बताया। प्रशांत किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता सवा 3 करोड़ सरकारी नौकरियां कैसे दे सकते हैं।
प्रशांत किशोर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत मे कहा, “या तो तेजस्वी यादव मूर्ख हैं या पूरे बिहार को मूर्ख बना रहे हैं। बिहार में हर घर में एक सरकारी नौकरी देने का मतलब 3.50 करोड़ लोगों को नौकरी देना है। जबकि पूरे बिहार में मात्र 26.50 लाख की सरकारी नौकरी है। ऐसे में सवा तीन करोड़ लोगों को वह अलग से सरकारी नौकरी कैसे दे सकते हैं?”
दूसरी ओर, सत्ताधारी एनडीए भी तेजस्वी के इस चुनावी वादे पर हमलावर हो गया है। हम सेक्युलर के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने गुरुवार को कहा कि तेजस्वी जिस तरह हर घर नौकरी का वादा कर रहे हैं, ये बताता है कि लालू परिवार बिहार में सत्ता पाने के लिए किस बौखलाहट में है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार ने विकास और जरूरतमंदों को मदद वाली योजनाओं की जो लकीर खींच दी है, उससे लालू यादव का कुनबा डरा हुआ है।
मांझी ने कहा कि लालू परिवार बिहार में सत्ता वापसी को लेकर नाउम्मीद हो चुका है। एनडीए को मिल रहे जनसमर्थन ने तेजस्वी यादव को ऊटपटांग वादे करने को मजबूर कर दिया है। तेजस्वी यादव को ठीक से यह भी नहीं मालूम होगा कि बिहार में 2 करोड़ 83 लाख से ज्यादा परिवार हैं। ऐसे में हर परिवार को नौकरी का वादा केवल चुनावी झुनझुना है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
