डेस्क:डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस प्लान को लेकर हमास और इजरायल में सहमति बन चुकी है। इजरायली सेना ने भी शुक्रवार को इस बात की घोषणा की है कि युद्धविराम हो चुका है। इस घोषणा के साथ ही इजरायली सेना भी पीछे हटने लगी है, वहीं गाजा वासी भी अब उत्तर की ओर आगे आने लगे हैं। लेकिन इस सबके बीच नेतन्याहू ने एक बार फिर से हमास को कड़ी धमकी दी है। उन्होंने युद्धविराम को संभव बताया, लेकिन इसके साथ ही कहा कि इजरायल के धैर्य की परीक्षा न ली जाए। हमास को जल्दी स जल्दी हथियार छोड़ने होंगे अगर वह ऐसा करने से इनकार करता है तो फिर इजरायल इस बात को सुनिश्चित करेगा कि कठिन तरीके से ऐसा हो।
नेतन्याहू पिछले काफी समय से यह बयान देते आए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक के बाद वाइट हाउस में खड़े होकर भी नेतन्याहू ने इसी बात को दोहराया था कि अगर हमास शांति समझौते पर सहमत नहीं होता है तो फिर इजरायल उसे अपने तरीके से संभालेगा। वर्तमान में गाजा में ट्रंप की पीस डील के तहत समझौते का पहला चरण शुरू हो रहा है। इसमें हमास द्वारा बंदी बनाए गए इजरायली लोगों को रिहा किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ इजरायल भी सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।
इजरायल और हमास के बीच इससे पहले भी दो बार सीजफायर की स्थिति बन चुकी है। लेकिन हर बार पूर्ण युद्ध विराम के पहले मामला बिगड़ जाता है। नेतन्याहू की यह चेतावनी भी इस युद्धविराम के लिए खतरे के बादल खड़े करती है। उन्होंने शुरुआत से ही इस मांग पर जोर दिया है कि हमास को अपनी सैन्य क्षमताएं, जिनमें सुरंगों का भंडार, हथियारों का भंडार को छोड़ना होगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
