डेस्क:पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ठन गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने शुक्रवार को पड़ोसी देश अफगानिस्तान को पाकिस्तान का नंबर एक दुश्मन देश और देशद्रोही तक बता डाला। न्यूज 18 के अनुसार, ख्वाजा ने अफगान नागरिकों के चल रहे बड़े पैमाने पर निर्वासन को सही ठहराने के लिए पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इस लहजे का इस्तेमाल किया। इससे पहले, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब बहुत हो गया, सेना का धैर्य जवाब दे रहा है। ख्वाजा ने आरोप लगाया कि जहां एक ओर अफगानिस्तान के लोग पाकिस्तान में व्यापार कर रहे हैं तो दूसरी ओर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे आतंकी संगठनों को शरण देकर अफगानिस्तान पाकिस्तान के साथ विश्वासघात कर रहा है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद को बताया कि अफगान तालिबान को टीटीपी का समर्थन बंद करने के लिए मनाने के कई प्रयास विफल रहे हैं। आसिफ ने कहा, “हम इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। एकजुट होकर, हमें उन लोगों को जवाब देना होगा जो उन्हें मदद कर रहे हैं – चाहे उनके ठिकाने हमारी धरती पर हों या अफगान धरती पर।” उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रतिक्रिया से भारी नुकसान हो सकता है। सभी को इसके परिणाम भुगतने होंगे, यहां तक कि ठिकाने मुहैया कराने वालों को भी।” उन्होंने कहा, “बस, बहुत हो गया। पाकिस्तानी सरकार और सेना का धैर्य जवाब दे चुका है।”
वहीं, तालिबान सरकार ने भी शुक्रवार को पाकिस्तान पर काबुल के संप्रभु क्षेत्र का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। तालिबान पहले भी इस्लामाबाद पर सीमा पर हमले करने का आरोप लगाता रहा है, लेकिन यह पहली बार है जब उसने अपने क्षेत्र में इतनी गहराई तक घुसपैठ का आरोप लगाया है और इसे ‘अभूतपूर्व कृत्य’ बताया है। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है, डूरंड रेखा के पास पक्तिका के मार्गी इलाके में एक नागरिक बाजार पर बमबारी की है और काबुल के संप्रभु क्षेत्र का भी उल्लंघन किया है।” बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि काबुल की सीमा का उल्लंघन किस प्रकार किया गया, लेकिन न्यूज एजेंसी एएफपी के पत्रकारों ने गुरुवार देर रात में दो जोरदार धमाके सुने। निवासियों ने बताया कि पुराने हथियार बेचने वाले एक बाजार पर बमबारी की गई।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
