• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वक्फ बोर्ड को 10 करोड़ देगी महाराष्ट्र सरकार, VHP ने दे दी चेतावनी

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार, उद्धव ठाकरे पर नया प्रहार, ऐसे गढ़ में सेंध लगाएंगे BJP-शिंदे

August 11, 2022
भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

May 16, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान

May 16, 2026
धुरंधर

धुरंधर 2 जल्द ओटीटी पर, जियोहॉटस्टार पर जून में हो सकती है रिलीज

May 16, 2026
सैफ

‘मैं हूं ना’ में हो सकते थे सैफ अली खान, जानिए कैसे हाथ से निकल गया रोल

May 16, 2026
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

फिक्सिंग विवाद पर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा

May 16, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट? कोहली का बड़ा बयान

May 16, 2026
खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

खट्टी-मीठी इमली कैंडी: बचपन के स्वाद की देसी मिठास

May 16, 2026
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

वट सावित्री व्रत : प्रेम, तप और अटूट विश्वास का पर्व

May 16, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 16 मई 2026

May 16, 2026
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

May 15, 2026
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार, उद्धव ठाकरे पर नया प्रहार, ऐसे गढ़ में सेंध लगाएंगे BJP-शिंदे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 11, 2022
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
वक्फ बोर्ड को 10 करोड़ देगी महाराष्ट्र सरकार, VHP ने दे दी चेतावनी

File Photo

मुंबई:महाराष्ट्र में मंत्री परिषद का पहला विस्तार मंगलवार को हो गया है। उस दौरान 18 मंत्रियों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की टीम में शामिल किया गया। खास बात है कि इस विस्तार के तार आगामी बृह्नमुंबई महानगर पालिका चुनाव से भी जोड़कर देखे जा रहे हैं। खबर है कि इसके जरिए शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के गढ़ों में सेंध लगाने की योजना के संकेत दिए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी का ध्यान बीएमसी और सेना के गढ़ औरंगाबाद, ठाणे और कल्याण-डोंबिविली जैसे निकाय चुनावों पर है। इन्हें ध्यान में रखते हुए ही परिषद में मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।

आशीष शेलार को क्यों नहीं मिला मौका?
एकनाथ शिंदे कैबिनेट में बांद्रा (पश्चिम) से विधायक आशीष शेलार को शामिल नहीं किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनकी सेवाओं को बीएमसी चुनाव में इस्तेमाल करना रणनीति का हिस्सा है। खास बात है कि 2017 में मुंबई भाजपा के प्रमुख रहे शेलार के नेतृत्व में पार्टी ने बीएमसी के 227 में से 82 वार्डों में जीत दर्ज की। खास बात है कि भाजपा अपने तब साथी रहे शिवसेना से केवल दो सीटें ही पीछे थी। हालांकि, तब शिवसेना को खुश करने के लिए पार्टी ने उन्हें ही कमान संभालने दी। 1985 से ही शिवसेना का बीएमसी पर कब्जा है।

यहां बदले शेलार के सुर
जब शिवसेना ने भाजपा से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी बनाई, तो शेलार ने भी सुर बदल लिए। वह कथित आर्थित अनियमितताओं और बीएमसी के कामों में ढिलाई को लेकर शिवसेना को घेरने के प्रयास करते रहे। रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा पदाधिकारियों ने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के नेताओं के साथ मिलकर अगले बीएमसी चुनावों में शिवसेना को हराने का खाका तैयार कर लिया है। साथ ही 134 वार्डों में जीत की कोशिश की जा रही है।

औरंगाबाद नगर निगम पर भी भाजपा का फोकस है। कैबिनेट में शहर के तीन नेताओं अतुल सावे, अब्दुल सत्तार और सांदिपन भुमरे को शामिल किया गया है। वहीं, शिंदे के गढ़ ठाणे में सरकार को बड़ी जीत की उम्मीद में है, क्योंकि मौजूदा पार्षदों में से अधिकांश ने सीएम को समर्थन दिया है। वहीं, कल्याण-डोंबिविली नगर निगम को देखते हुए रविंद्र चव्हाण को जगह दी गई है।

इसके अलावा गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटील और दादा साहब भुसे के जरिए भाजपा उत्तरी महाराष्ट्र में स्थिति मजबूत करने की तैयारी में है, जहां एनसीपी बड़ी सियासी कोशिशें कर रही है।

Previous Post

नीतीश कुमार की पलटने वाली राजनीति विपक्ष को भी रास नहीं आई? राहुल, ममता या केजरीवाल किसी ने नहीं दी बधाई

Next Post

जम्मू-कश्मीर के रजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला

Next Post
कश्मीर में आतंकी का एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर के रजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, 863 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
  • महंगाई फिर चढ़ सकती है, क्रिसिल रिपोर्ट में 5.1% का अनुमान
  • धुरंधर 2 जल्द ओटीटी पर, जियोहॉटस्टार पर जून में हो सकती है रिलीज
  • ‘मैं हूं ना’ में हो सकते थे सैफ अली खान, जानिए कैसे हाथ से निकल गया रोल
  • फिक्सिंग विवाद पर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In