डेस्क:दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने यूपी में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी का स्वागत और सम्मान किए जाने की आलोचना की। जावेद अख्तर ने लिखा कि जब वो इस तरह की चीजें देखते हैं तो उनका सिर शर्म से झुक जाता है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी शनिवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थित दारुल उलूम देवबंद गए थे और वहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जावेद अख्तर ने इस बात को लेकर अपनी X पोस्ट में नाराजगी जाहिर की।
मुत्ताकी दौरे पर क्या बोले जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने लिखा, “मेरा सिर शर्म से झुक जाता है जब मैं देखता हूं कि दुनिया के सबसे बुरे आतंकवादी समूह तालिबान के प्रतिनिधि को उन लोगों द्वारा किस तरह का सम्मान और स्वागत दिया गया है जो हर तरह के आतंकवादियों के खिलाफ बोलते हैं। देवबंद को भी शर्म आनी चाहिए कि उसने अपने ‘इस्लामिक हीरो’ का इतना सम्मान के साथ स्वागत किया, जो उन लोगों में से एक है जिन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। मेरे भारतीय भाइयों और बहनों! ये हमारे साथ क्या हो रहा है?”
जावेद के बयान पर जनता का रिएक्शन
बता दें कि जहां कई बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर राजनैतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने से बचते नजर आते हैं, वहीं जावेद अख्तर देश-दुनिया और राजनैतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। इसके लिए उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन जावेद अख्तर काफी मुखर और कई बार एग्रेसिव अंदाज में अपनी बात लोगों के सामने रखने के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस पोस्ट पर भी जनता का मिला जुला रिएक्शन आया है। तमाम लोगों ने उनका समर्थन किया है तो कुछ ने ट्रोलिंग भी करने की कोशिश की है।
मुत्ताकी ने कहा- मुझे उम्मीद है कि भारत..
बात अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के भारत आगमन की करें तो मुत्ताकी ने इस दौरे के दौरान कहा कि उन्हें भविष्य में भारत और अफगानिस्तान के बीच बेहतर संबंधों की उम्मीद है। पीटीआई के मुताबिक मुत्ताकी ने कहा, “हम नए राजनायिक भेजेंगे और मुझे उम्मीद है कि आप लोग भी काबुल जाएंगे। दिल्ली में जिस तरह से मेरा स्वागत हुआ, उससे मुझे भविष्य में और मजबूत संबंधों की उम्मीद है। आगे भविष्य में ये दौरे लगातार हो सकते हैं।” मुत्ताकी ने इतने भव्य स्वागत के लिए लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा- मुझे उम्मीद है कि भारत-अफगानिस्तान संबंध और भी मजबूत होंगे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
