• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
टेलिस

चीन के लिए जासूसी? भारत में जन्मे US एक्सपर्ट एश्ले टेलिस को FBI ने किया गिरफ्तार

October 15, 2025
आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर

आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर

June 26, 2026
भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में गिरावट, 2025 हेनले इंडेक्स में 85वें स्थान पर

केंद्र का फैसला: पासपोर्ट आवेदन और री-इश्यू शुल्क बढ़े

June 26, 2026
सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी

June 26, 2026
योगी

मुलायम की विरासत बनाम वर्तमान राजनीति: योगी ने सपा को घेरा

June 26, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

धार्मिक भावनाओं को हथियार बना रही राजनीति: सीएम भगवंत मान का पलटवार

June 26, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैर-घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उद्योग जगत को राहत

June 26, 2026
एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

डिजिटल दौर में एमएसएमई की नई तस्वीर: एआई नौकरियों में 164% उछाल

June 26, 2026
टीवीएस

टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार

June 26, 2026
सुरों की मलिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती

गीत के बोल बने विवाद की वजह, सफाई देने रेडियो पर आईं आशा भोंसले

June 26, 2026
मीना कुमारी का जीवन फिर सुर्खियों में, पुराना किस्सा बना चर्चा का विषय

प्रेम, पीड़ा और परदे की कहानी: मीना कुमारी पर बनेगी नई बायोपिक

June 26, 2026
मावा कचौड़ी: एक परंपरागत मिठास से भरी राजस्थानी व्यंजन-कथा

मावा कचौड़ी: एक परंपरागत मिठास से भरी राजस्थानी व्यंजन-कथा

June 26, 2026
आज योगिनी एकादशी: पुण्य, उपवास और विष्णु कृपा

निर्जला एकादशी : संयम, श्रद्धा और आत्मशुद्धि का महापर्व

June 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

चीन के लिए जासूसी? भारत में जन्मे US एक्सपर्ट एश्ले टेलिस को FBI ने किया गिरफ्तार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 15, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
टेलिस

वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश नीति एक्सपर्ट और शीर्ष गोपनीय सूचनाओं तक पहुंच रखने वाले वरिष्ठ अधिकारी एश्ले टेलिस को चीनी जासूस होने का आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एश्ले टेलिस को भारत और दक्षिण एशिया मामलों के लिए वॉशिंगटन के अग्रणी विशेषज्ञों में गिना जाता है। खास बात है कि टेलिस का जन्म भारत में ही हुआ था। टेलिस पर राष्ट्रीय रक्षा दस्तावेजों को अवैध रूप से रखने और कथित तौर पर कई मौकों पर चीन के सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करने का आरोप लगाया गया है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एश्ले टेलिन ने कथित तौर पर संवेदनशील सामग्री हटाई और 2023 से चीनी प्रतिनिधियों के साथ अनधिकृत संपर्क बनाए रखा।

अमेरिकी विदेश विभाग में गहरी पकड़

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई और न्याय विभाग का राष्ट्रीय रक्षा प्रभाग इसकी जांच कर रहा है। कोर्ट में दायर एक आपराधिक शिकायत में कहा गया है कि भारत में जन्में और अब अमेरिकी नागरिक टेलिस 2001 से विदेश विभाग में सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा सूचनाओं को अवैध रूप से अपने पास रखा। उनके पास अति-गोपनीय मंजूरी और संवेदनशील रक्षा एवं राजनयिक सामग्रियों तक पहुंच थी।

घर से मिले 1000 पन्नों के सीक्रेट दस्तावेज

जब वर्जीनिया स्थित उनके आवास की तलाशी ली गई तो जांचकर्ताओं को कथित तौर ‘टीप सीक्रेट’ और ‘सीक्रेट’ चिह्नित किए एक हजार से ज्यादा पन्नों के दस्तावेज मिले। अभियोजकों का आरोप है कि एश्ले टेलिस ने अपने सरकारी पद का इस्तेमाल करते हुए सितम्बर 2024 तक अपने लिए गोपनीय दस्तावेज छपवाए। हलफनामे के अनुसार, 12 सितम्बर को एश्ले टेलिस ने अपने एक सहर्मी से कई प्रतिबंधित दस्तावेज छापने को कहा। दो हफ्ते बाद 25 सितम्बर को उसने कथित तौर पर अमेरिकी वायु सेना की सैन्य विमानों की क्षमता का विवरण देने वाली सामग्री छापी।

अभियोजकों के अनुसार, टेलिस ने पिछले वर्षों में चीन के सरकारी अधिकारियों से कई बार मुलाकात की है। सितम्बर 2022 में उन्हें वर्जीनिया के एक रेस्टोरेंट में चीनी प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के दौरान कथित तौर एक लिफाफा पकड़े देखा गया। अधिकारियों ने यह भी कहा कि 2 सितम्बर को टेलिस चीनी अधिकारियों के साथ एक डिनर में शामिल हुए थे, जहां उन्हें एक गिफ्ट बैग मिला था।

कौन है एश्ले टेलिस?

64 वर्षीय टेलिस को भारत मामलों के अमेरिका के सबसे प्रमुख विशेषज्ञों में से एक माना जाता है। टेलिन ने साल 2000 के दशक के मध्य में अमेरिका और भारत के बीच असैन्य परमाणु समझौते की वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस समय टेलिस टाटा चेयर फॉर स्ट्रैटेजिक अफेयर्स और कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में सीनियर फेलो हैं। वे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा नीति और एशिया में अमेरिकी विदेश नीति मामले पर विशेषज्ञता रखते हैं।

एश्ले टेलिस ने नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम किया है। मुंबई में जन्में टेलिस ने यहीं के सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। बाद में उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। वे राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रपति के विशेष सहायक, रणनीतिक योजना और दक्षिण-पश्चिम एशिया के वरिष्ठ निदेशक के रूप में भी काम किया।

Previous Post

दबाव में आकर रूस से कम तेल खरीद रहा भारत? ट्रंप की नींद उड़ा देंगे ताजा आंकड़े

Next Post

पूरन कुमार की घरवाली भ्रष्टाचारी, महिलाओं के साथ…; ASI ने वीडियो में ये सब बताया

Next Post
पूरन कुमार

पूरन कुमार की घरवाली भ्रष्टाचारी, महिलाओं के साथ…; ASI ने वीडियो में ये सब बताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर
  • केंद्र का फैसला: पासपोर्ट आवेदन और री-इश्यू शुल्क बढ़े
  • सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी
  • मुलायम की विरासत बनाम वर्तमान राजनीति: योगी ने सपा को घेरा
  • धार्मिक भावनाओं को हथियार बना रही राजनीति: सीएम भगवंत मान का पलटवार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In