• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
असम के नमाज ब्रेक पर विवाद: जेडीयू और एलजेपी ने उठाया विरोध

नीतीश बनाम चिराग: NDA में झगड़ा तेज

October 15, 2025
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मौसम का बदलाव: बारिश, आंधी और लू का अलर्ट

June 27, 2026
प्रशांत किशोर

भाजपा के मजबूत किले पर प्रशांत किशोर की नजर, बोले- जरूरत पड़ी तो लड़ूंगा चुनाव

June 27, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

‘लोकतंत्र खतरे में’, भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव

June 27, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत की हार के पांच बड़े कारण, इन खिलाड़ियों ने किया निराश

June 27, 2026
आयरलैंड ने रचा इतिहास, टी20 विश्व चैंपियन भारत को पहली बार हराया

आयरलैंड ने रचा इतिहास, टी20 विश्व चैंपियन भारत को पहली बार हराया

June 27, 2026
8वें वेतन आयोग ने मांगे सुझाव, अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026

8वां वेतन आयोग अपडेट: डीए में फिर बढ़ोतरी के संकेत, कर्मचारियों में उत्साह

June 27, 2026
टीवीएस

टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार

June 27, 2026
अरशद वारसी बोले- मुन्ना भाई से पहले कमाई लगभग न के बराबर थी

काम कितना भी हो, हर फिल्म से पहले डर लगता है : अरशद वारसी

June 27, 2026
जब ड्रेस कोड बना वजह, आमिर खान ने बीच में ही छोड़ दिया कॉलेज

जब ड्रेस कोड बना वजह, आमिर खान ने बीच में ही छोड़ दिया कॉलेज

June 27, 2026
भीगी सड़कों से सुकून तक: मानसून रोड ट्रिप्स का जादू

भीगी सड़कों से सुकून तक: मानसून रोड ट्रिप्स का जादू

June 27, 2026
शनि प्रदोष व्रत और धनतेरस का दुर्लभ संयोग: 18 अक्टूबर 2025

शनि प्रदोष व्रत: कर्म, न्याय और शिव कृपा का दिव्य संगम

June 27, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 27 जून 2026

June 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

नीतीश बनाम चिराग: NDA में झगड़ा तेज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 15, 2025
in बिहार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
असम के नमाज ब्रेक पर विवाद: जेडीयू और एलजेपी ने उठाया विरोध

पटना: बिहार विधानसभा चुनावों से पहले सत्ताधारी गठबंधन NDA में खींचतान और अंदरूनी सियासी लड़ाई का असर दिल्ली और पटना तक साफ नजर आ रहा है। सीट बंटवारे को लेकर नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अब दिल्ली पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रातभर उन्हें मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुशवाहा महुआ सीट पर अड़े रहे। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी लंबी बातचीत की, लेकिन उनकी नाराजगी अभी तक दूर नहीं हुई है।

हालांकि कुशवाहा ने अमित शाह से मुलाकात के बाद इतना जरूर कहा कि बिहार में अगली सरकार NDA की ही बनेगी। सीटों के बंटवारे के अलावा उपेंद्र कुशवाहा महुआ सीट पर भी अड़े हुए हैं। रालोमो पार्टी को सिर्फ छह सीटें मिली हैं, जबकि चिराग पासवान को 29 सीटें दी गई हैं। कुशवाहा का कहना है कि महुआ सीट पर उनका दावा है, जबकि ये सीट सीट बंटवारे के तहत चिराग के खाते में गई है।

महुआ और दिनारा सीट पर कुशवाहा की नाराजगी
सीट बंटवारे को लेकर कुशवाहा सोशल मीडिया पर दो दिनों तक शायरी करते रहे। उनकी नाराजगी महुआ के साथ-साथ दिनारा सीट को लेकर भी है। कुशवाहा महुआ से अपने बेटे दीपक कुशवाहा और दिनारा से आलोक सिंह को उतारने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन ये दोनों सीटें चिराग के खाते में चली गईं। नाराज कुशवाहा की पार्टी के नेताओं ने NDA के नामांकन से दूरी बनाने की चेतावनी भी दी थी। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, अंततः कुशवाहा महुआ सीट चिराग की झोली में डालने पर सहमत हो गए हैं, और बदले में उन्हें एक MLC सीट दी जाएगी।

नीतीश ने बढ़ाया चिराग का टेंशन
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने 17 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इनमें पांच ऐसी सीटें शामिल हैं, जिन पर जेडीयू और चिराग की लोजपा में संघर्ष मचा हुआ है—सोनबरसा, मोरवा, एकमा, गायघाट और राजगीर। जेडीयू ने इन सीटों पर भी उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिससे चिराग पासवान के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पहली सूची के उम्मीदवार और आगे की राह
जेडीयू ने सोनबरसा से रत्नेश सदा, मोरवा से विद्यासागर निषाद, एकमा से धूमल सिंह, गायघाट से कोमल सिंह और राजगीर से कौशल किशोर को उम्मीदवार बनाया है। यह पहली बार है जब नीतीश और उनकी पार्टी भाजपा के बराबर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, नीतीश इस बात से भी नाराज हैं कि उनकी कुछ सीटें काटकर चिराग को दी गई हैं। NDA के लिए फिलहाल राहत यह है कि इन विवादित सीटों पर चिराग की पार्टी ने अभी तक उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। पहले चरण के नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है। अब राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि अमित शाह बिहार की यह सियासी जंग कैसे शांत करेंगे।

Previous Post

मेरी दीदी ऐसी नहीं हो सकती: बंगाल में इंसानियत का जनाज़ा

Next Post

महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में आरएसएस प्रमुख श्री मोहन भागवत का शुभागमन

Next Post
महाश्रमण

महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में आरएसएस प्रमुख श्री मोहन भागवत का शुभागमन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर भारत में मौसम का बदलाव: बारिश, आंधी और लू का अलर्ट
  • भाजपा के मजबूत किले पर प्रशांत किशोर की नजर, बोले- जरूरत पड़ी तो लड़ूंगा चुनाव
  • ‘लोकतंत्र खतरे में’, भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव
  • भारत की हार के पांच बड़े कारण, इन खिलाड़ियों ने किया निराश
  • आयरलैंड ने रचा इतिहास, टी20 विश्व चैंपियन भारत को पहली बार हराया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In