डेस्क: बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में एनडीए क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 201 और महागठबंधन 36 सीटों पर आगे है।
एनडीए को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है।
पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं और नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं 91 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।
महागठबंधन में राजद 27 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। मुकेश सहनी की पार्टी का भी फिलहाल खाता नहीं खुला है।
बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव राघोपुर में पीछे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप भी महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे चल रही हैं।
निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
