• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

भौतिकता पर आध्यात्मिकता का रहे अंकुश : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

November 14, 2025
आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर

आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर

June 26, 2026
भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में गिरावट, 2025 हेनले इंडेक्स में 85वें स्थान पर

केंद्र का फैसला: पासपोर्ट आवेदन और री-इश्यू शुल्क बढ़े

June 26, 2026
सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी

June 26, 2026
योगी

मुलायम की विरासत बनाम वर्तमान राजनीति: योगी ने सपा को घेरा

June 26, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

धार्मिक भावनाओं को हथियार बना रही राजनीति: सीएम भगवंत मान का पलटवार

June 26, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैर-घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उद्योग जगत को राहत

June 26, 2026
एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

डिजिटल दौर में एमएसएमई की नई तस्वीर: एआई नौकरियों में 164% उछाल

June 26, 2026
टीवीएस

टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार

June 26, 2026
सुरों की मलिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती

गीत के बोल बने विवाद की वजह, सफाई देने रेडियो पर आईं आशा भोंसले

June 26, 2026
मीना कुमारी का जीवन फिर सुर्खियों में, पुराना किस्सा बना चर्चा का विषय

प्रेम, पीड़ा और परदे की कहानी: मीना कुमारी पर बनेगी नई बायोपिक

June 26, 2026
मावा कचौड़ी: एक परंपरागत मिठास से भरी राजस्थानी व्यंजन-कथा

मावा कचौड़ी: एक परंपरागत मिठास से भरी राजस्थानी व्यंजन-कथा

June 26, 2026
आज योगिनी एकादशी: पुण्य, उपवास और विष्णु कृपा

निर्जला एकादशी : संयम, श्रद्धा और आत्मशुद्धि का महापर्व

June 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

भौतिकता पर आध्यात्मिकता का रहे अंकुश : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

भगवान महावीर के दीक्षा दिवस पर आचार्यश्री ने अर्पित की विनयांजलि 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 14, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आचार्यश्री
भौतिकता पर आध्यात्मिकता का रहे अंकुश : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
भौतिकता पर आध्यात्मिकता का रहे अंकुश : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
गडादर, साबरकांठा:सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति की अलख जगाने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अखण्ड परिव्राजक आचार्यश्री महाश्रमणजी गुजरात से राजस्थान की ओर गतिमान हैं। जैसे-जैसे राजस्थान की सीमा निकट आती जा रही है, पहाड़ियों के यत्र-तत्र दिखाई देने का क्रम भी प्रारम्भ हो गया है। आचार्यश्री की आगामी यात्रा व एक वर्ष से अधिक समय तक प्रवास राजस्थान में ही होना निर्धारित है। राजस्थान व गुजरात सीमा से सटे क्षेत्रों से लोगों के आने का क्रम भी प्रारम्भ है।
शुक्रवार को प्रातःकाल सूर्योदय के पश्चात युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने राजेन्द्रनगर से मंगल प्रस्थान किया। उत्तर भारत में ठंड ने अपना प्रभाव दिखाना प्रारम्भ कर दिया है, किन्तु इन क्षेत्रों में अभी ठंड की उतनी अधिकता देखने को नहीं मिल रही है। जन-जन को आशीष प्रदान करते हुए लगभग दस किलोमीटर का विहार परिसम्पन्न कर महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी गडादर में स्थित श्री गडादर प्राथमिकशाला में पधारे।
प्राथमिकशाला परिसर में आयोजित मुख्य मंगल प्रवचन मंे उपस्थित जनता को महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि आज मृगशिर कृष्णा दशमी का दिन है। आज परम वंदनीय श्रमण भगवान महावीर का दीक्षा दिवस है। चैत्र शुक्ला त्रयोदशी भगवान महावीर का जन्म, आज की तिथि दीक्षा की तिथि और कार्तिकी अमावस्या परिनिर्वाण की तिथि है। आज का दिन मानों पराक्रम का दिन है। जन्म लेना एक बात होती है, जीवन में पराक्रम करना विशेष बात होती है। कहा गया है कि तप और संयम में पराक्रम करना चाहिए। जन्म लेना सामान्य बात हो सकती है, किन्तु दीक्षा लेना विशेष बात होती है। भगवान महावीर ने आज के दिन साधुत्व को स्वीकार किया था।
भगवान महावीर ने अपने युवावस्था में करीब तीस वर्ष की अवस्था में संयम का संकल्प स्वीकार किया। वह दीक्षा की परंपरा जैन शासन में चल रही है। पूरे जैन समाज में दीक्षाओं का क्रम चलता ही रहता है। जीवन में एक भौतिकता का मार्ग है तो एक आध्यात्मिकता का मार्ग है। जीवन में कोरी भौतिकता ही भौतिकता हो तो वह अशांति का कारण बन सकता है। इसलिए कहा गया है कि भौतिकता पर आध्यात्मिकता का अंकुश रहना चाहिए। भौतिकता हो, किन्तु उस पर आध्यात्मिकता का अंकुश होना बहुत आवश्यक है। जिस प्रकार आदमी वर्षा और धूप से बचने के लिए छाता का प्रयोग करता है, उसी प्रकार भौतिकता के चकाचौंध में भी आध्यात्मिकता के छाते से अवांछनीय भौतिकता से बचने का प्रयास करना चाहिए। हम सभी संयम की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त मुनि अर्हम्कुमारजी अंग्रेजी भाषा में अपनी प्रस्तुति दी। प्राथमिकशाला की ओर से श्री रामाभाई व श्री जसुभाई पटेल ने अपनी अभिव्यक्ति दी व आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
Previous Post

बुमराह की जबरदस्त गेंदबाजी, साउथ अफ्रीका 122 रन आगे

Next Post

14 साल के वैभव का तूफ़ान: 42 गेंदों में 144 रन

Next Post
वैभव सूर्यवंशी

14 साल के वैभव का तूफ़ान: 42 गेंदों में 144 रन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर
  • केंद्र का फैसला: पासपोर्ट आवेदन और री-इश्यू शुल्क बढ़े
  • सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी
  • मुलायम की विरासत बनाम वर्तमान राजनीति: योगी ने सपा को घेरा
  • धार्मिक भावनाओं को हथियार बना रही राजनीति: सीएम भगवंत मान का पलटवार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In