• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राहुल गांधी

बिहार परिणाम पर सियासी भूचाल: राहुल ने कहा—“यह चौंकाने वाला फैसला है”

November 14, 2025
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

मानहानि केस में बड़ा मोड़: राहुल गांधी का खेद स्वीकार, कोर्ट ने खत्म की कार्यवाही

June 26, 2026
नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती, अमित शाह ने बताया सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण

नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती, अमित शाह ने बताया सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण

June 26, 2026
भारत–ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी को नई गति: सीईटीए और डीसीसी 15 जुलाई 2026 से लागू होंगे

भारत–ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी को नई गति: सीईटीए और डीसीसी 15 जुलाई 2026 से लागू होंगे

June 26, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का संदेश: शांति निर्माण में राष्ट्रीय स्वामित्व और संस्थागत मजबूती पर जोर

June 26, 2026
फोर्टिस अस्पताल पर दिल्ली सरकार सख्त, जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई शुरू

फोर्टिस अस्पताल पर दिल्ली सरकार सख्त, जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई शुरू

June 26, 2026
अमेरिका को भारत का जवाब: ऊर्जा सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं

लोकतांत्रिक संवाद का केंद्र सदन, बाहर नहीं: सीतारमण

June 26, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

घरेलू विवाद ने ली जान, पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या

June 26, 2026
आयकर विभाग का नोटिस, 20 करोड़ की कथित आय से परिवार हैरान

आयकर विभाग का नोटिस, 20 करोड़ की कथित आय से परिवार हैरान

June 26, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल अपडेट: यात्रा से पहले जान लें ताज़ा कीमतें

June 26, 2026
भारत जून में करेगा आयरलैंड का दौरा

भारत-आयरलैंड टी-20: मैच देखने के लिए यहां जानें पूरी डिटेल

June 26, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी-20 विश्व कप: सेमीफाइनल की रेस में कांटे की टक्कर

June 26, 2026
भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

मलबे के नीचे जिंदगी की तलाश: वेनेज़ुएला में भूकंप से भारी तबाही

June 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

बिहार परिणाम पर सियासी भूचाल: राहुल ने कहा—“यह चौंकाने वाला फैसला है”

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 14, 2025
in बिहार, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल गांधी

File Photo

डेस्क:राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल सेंचुरी मारी है। महागठबंधन की करारी हार हुई है। इन नतीजों को कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चौंकाने वाला बताया है। साथ ही कहा है कि हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।”

चुनावी नतीजों में एनडीए 202 के आंकड़े पर है, जबकि महागठबंधन को महज 35 सीटों पर ही जीत मिलती दिख रही है। जनसुराज का इस बार खाता भी नहीं खुला है, जबकि छह सीटों पर अन्य के कैंडिडेट आगे हैं। एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बनी है, जिसे सीटों पर जीत मिल चुकी है और तीन अन्य सीटों पर आगे है। वहीं, जेडीयू अब तक 78 सीटें जीत चुकी है, जबकि छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महागठबंधन में आरजेडी 24 पर जीती है और दो पर आगे चल रही। वहीं, कांग्रेस को छह सीटों पर जीत मिली है।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम बिहार की जनता के फ़ैसले का सम्मान करते हुए, ऐसी ताक़तों के खिलाफ़ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर, लोकतंत्र को कमज़ोर करने में जुटी हैं। हम चुनाव के परिणामों का गहराई से अध्ययन करेंगे और नतीजों के कारणों को समझने के बाद विस्तृत बात रखेंगे। बिहार में जिन मतदाताओं ने महागठबंधन का साथ दिया है, उनके हम तहे दिल से आभारी है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता से कहना चाहता हूं कि आपको हतोत्साहित होने की ज़रूरत नहीं। आप हमारी आन-बान-शान है। आपकी कड़ी मेहनत हमारी ताकत है। हम जनता को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जनता के बीच रहकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संघर्ष जारी रखेंगे। यह लड़ाई लंबी है – और हम इसे पूरी निष्ठा, साहस और सत्य के साथ लड़ेंगे।

कांग्रेस ने लगाया वोट चोरी का आरोप

बिहार में हार के बाद कांग्रेस ने चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया कि निस्संदेह, बिहार के चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, और चुनाव आयोग द्वारा रची गई वोट चोरी को बड़े पैमाने पर दर्शाते हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के अपने अभियान को और अधिक मज़बूती के साथ जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराती है। इसके अलावा, पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि चोर तो छिप कर चोरी करते हैं। जो बिहार में हुआ है, यह खुलेआम डाका है।

Previous Post

विकसित बिहार के लिए वोट: पीएम मोदी ने जनता को कहा— आपने गार्डा उड़ा दिया

Next Post

15 नवंबर 2025: आज का राशिफल

Next Post
राशिफल

15 नवंबर 2025: आज का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मानहानि केस में बड़ा मोड़: राहुल गांधी का खेद स्वीकार, कोर्ट ने खत्म की कार्यवाही
  • नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती, अमित शाह ने बताया सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण
  • भारत–ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी को नई गति: सीईटीए और डीसीसी 15 जुलाई 2026 से लागू होंगे
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत का संदेश: शांति निर्माण में राष्ट्रीय स्वामित्व और संस्थागत मजबूती पर जोर
  • फोर्टिस अस्पताल पर दिल्ली सरकार सख्त, जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई शुरू
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In