• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सोनभद्र खनन हादसा

सोनभद्र में बड़ा हादसा: खदान धंसने से तीन शव बरामद, 15 मजदूर अब भी लापता

November 16, 2025
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में बड़ा हादसा: खदान धंसने से तीन शव बरामद, 15 मजदूर अब भी लापता

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 16, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सोनभद्र खनन हादसा

The image was created by ChatGPT

डेस्क:यूपी के सोनभद्र में ओबरा के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में खदान घंसने से दबे 18 में से तीन मजदूरों के शव बरामद हो गए हैं। अब भी 15 मजदूर अंदर दबे हुए हैं। खदान में पानी भरा होने और रास्ता ठीक न होने के कारण मलबा हटाने ने दिक्कत हो रही है। रास्ता बनाने के कार्य में मशीनें लगाई गईं। मलबा स्थल तक पहुंचने के लिए पत्थर, गिट्टी डालकर रास्ता बनाया गया है। सीएम योगी के निर्देश पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी अभिषेक वर्मा से घटना के संबंध में जानकारी ली। मंडलायुक्त मिर्जापुर राजेश प्रकाश और आईजी मिर्जापुर आरपी सिंह भी पहुंच गए।

एडीजी जोन की मौजूदगी में पूरी रात रेस्क्यू आपरेशन चलता रहा। भोर में चार बजे मलबे से पहला शव निकाला गया। उसकी पहचान राजू सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह के रूप में हुई है।फिलहाल खनन क्षेत्र में जाने वाले सभी रास्तों को पुलिस ने बंद किया है। किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण छोटू यादव ने खदान मालिक और पार्टनर के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। छोटू यादव के दो सगे भाई भी खदान में काम कर रहे थे।

बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के कृष्णा माइनिंग स्टोन की खदान में शनिवार शाम लगभग चार बजे नौ कंप्रेशर पर कई मजदूर काम कर रहे थे। इसी बीच ड्रिलिंग के दौरान लगभग 150 फीट से अधिक ऊंचाई से पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहकर नीचे जा गिरा है। हादसे के वक्त दो मजदूर वहां से तुरंत हट गए। घटना की सूचना मिलते ही खनन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, जिलाधिकारी बीएन सिंह, एसपी अभिषेक वर्मा समेत कई बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए।

रेस्क्यू के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें मंगाई गईं। अंधेरा होने की वजह से लाइट की व्यवस्था की गई। इसके बाद लगभग सवा आठ बजे राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो सका। मौके एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम जुटी है। हादसे में बचे एक मजदूर छोटू यादव निवासी कर्मसार ने बताया कि उसके दो सगे भाई संतोष और इंद्रजीत भी दब गए हैं। डीएम बीएन सिंह का कहना है कि दो मजदूरों के मौत की सूचना मिल रही है। रात लगभग 12 बजे एक मजदूर का शव बरामद हुआ।

घटना की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश

सोनभद्र। डीएम बीएन सिंह ने बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश सिंह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, कोलकाता टेस्ट से बाहर

Next Post

बिहार चुनाव पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया: “परिणाम पच नहीं रहे, सीखना होगा

Next Post
अखिलेश यादव

बिहार चुनाव पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया: “परिणाम पच नहीं रहे, सीखना होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In