• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तेरापंथ

तेरापंथ के एकादशमाधिशास्ता का केलवा में पावन पदार्पण

December 2, 2025
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

आप की बड़ी जीत पर केजरीवाल का तंज, भाजपा और केंद्र पर साधा निशाना

May 29, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का हमला: “सरकार को सिर्फ सत्ता की चिंता, बच्चों के भविष्य की नहीं”

May 29, 2026
तनाव-अशांति का मूल कारण नकारात्मक चिंतन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

तनाव-अशांति का मूल कारण नकारात्मक चिंतन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

May 29, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

May 29, 2026
पटना का कांड राजनीति में बदल गया: राबड़ी देवी ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

राबड़ी देवी को फिर मिला सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

May 29, 2026
पुणे में जहरीली शराब से बड़ा हादसा, 12 से अधिक की मौत

पुणे में जहरीली शराब से बड़ा हादसा, 12 से अधिक की मौत

May 29, 2026
ट्विशा शर्मा केस में जांच तेज, आरोपियों को मिली सीबीआई रिमांड

ट्विशा शर्मा केस में जांच तेज, आरोपियों को मिली सीबीआई रिमांड

May 29, 2026
सिद्धारमैया

सिद्धारमैया के बेटे के लिए डिप्टी सीएम पद की मांग, कांग्रेस में बढ़ी सियासी गर्मी

May 29, 2026
विनेश फोगाट

विनेश फोगाट को बड़ी राहत, एशियाई खेल चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति

May 29, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली उच्च न्यायालय ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मांग ठुकराई

May 29, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

खेल की निष्पक्षता बचाने को भारतीय क्रिकेट बोर्ड सख्त

May 29, 2026
उत्तर भारत में तूफानी मौसम, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

उत्तर भारत में तूफानी मौसम, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

May 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

तेरापंथ के एकादशमाधिशास्ता का केलवा में पावन पदार्पण

केलवा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं की उपस्थित मार्ग बना जनाकीर्ण  

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 2, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
तेरापंथ
तेरापंथ के एकादशमाधिशास्ता का केलवा में पावन पदार्पण
तेरापंथ के एकादशमाधिशास्ता का केलवा में पावन पदार्पण
तेरापंथ के एकादशमाधिशास्ता का केलवा में पावन पदार्पण
केलवा, राजसमंद:राजस्थान के राजसमंद जिले का केलवा गांव। यही वह गांव जहां जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के प्रथम अनुशास्ता, महामना आचार्यश्री भिक्षु स्वामी ने तेरापंथ की दीक्षा ग्रहण करने के बाद अपने कुछ संतों के साथ केलवा की अंधेरी ओरी में प्रथम चतुर्मास किया था। मंगलवार उस भूमि पर जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी का मंगल पदार्पण हो रहा था।
प्रातःकाल की मंगल बेला में आचार्यश्री ने अपनी धवल सेना के साथ राजनगर से मंगल प्रस्थान किया। कुछ कच्चे और ग्रामीण रास्तों से आचार्यश्री आगे बढ़े तो माइनिंग के लिए प्रसिद्ध यह क्षेत्र आज मानों आध्यात्मिकता से भावित नजर आ रहा था। मार्ग में आने वाले गांववासियों को अनायास ही आचार्यश्री के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा था। ग्रामीण स्थान-स्थान पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस सुअवसर का लाभ प्राप्त कर रहे थे। आचार्यश्री कुछ चक्कर लेकर बोरज गांव में भी पधारे और वहां के श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। जन-जन पर आशीष की वृष्टि करते हुए आचार्यश्री लगभग 15 कि.मी. का विहार परिसम्पन्न कर उस केलवा की धरती पर पधारे, जहां तेरापंथ के आद्य अनुशास्ता आचार्यश्री भिक्षु ने तेरापंथी आचार्य के रूप में प्रथम चतुर्मास किया था और वर्तमान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने वर्ष 2011 में चतुर्मास किया था। भव्य स्वागत जुलूस के साथ युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी केलवा में स्थित भिक्षु विहार में पधारे।
तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने केलवा नगरी में बने भव्य ‘महाश्रमण समवसरण’ में उपस्थित विशाल जनमेदिनी को पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि धर्म को उत्कृष्ट मंगल कहा गया है। दुनिया में स्वयं के लिए और दूसरों के लिए भी मंगल की कामना की जाती है। मंगल हो, ऐसा प्रयास भी किया जाता है। मुहूर्त, शकुन आदि के रूप में भी मंगल का प्रयास किया जाता है। आगम में उत्कृष्ट मंगल धर्म को बताया गया है। अहिंसा, संयम और तप रूपी धर्म ही मंगल होता है।
अहिंसा की साधना जो भी करता है, उसका मंगल होता है। संयम की साधना करने वाले का और तपस्या करने वाले का कल्याण हो सकता है। अहिंसा धर्म तो शाश्वत, सनातन व धु्रव धर्म है। दुनिया के प्रत्येक प्राणी को सुख प्रिय और दुःख अप्रिय है। इसलिए मनुष्य को किसी भी प्राणी को अनावश्यक कष्ट देने से बचने का प्रयास करना चाहिए। जो व्यवहार अपने लिए बुरा लगता हो तो वैसा व्यवहार दूसरों के साथ भी करने से बचने का प्रयास करना चाहिए। सभी प्राणियों को अपने समान समझना चाहिए। जहां अहिंसा होती है, वहां शांति भी रह सकती है।
जहां हिंसा होती है, वहां अशांति का माहौल होता है। इसी प्रकार संयम की साधना भी बहुत आवश्यक है। आदमी को प्रत्येक क्षेत्र में संयम रखने का प्रयास करना चाहिए। वाणी का संयम, आहार का संयम, परिग्रह में संयम करने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को मन का भी संयम करने का प्रयास करना चाहिए। शरीर का भी संयम करने का प्रयास होना चाहिए। इसी प्रकार आदमी को अपनी पंचेन्द्रियों का भी संयम करने का प्रयास करना चाहिए।
तपस्या करना भी धर्म है। इनमें अन्न ग्रहण न करना, अनाहार की तपस्या करना तपस्या है। हालांकि शास्त्रों में अध्ययन-अध्यापन, ध्यान आदि भी धर्म के अंग हैं। अच्छे काम में परिश्रम करना और शुभ योग में रहना भी तपस्या होती है। इसलिए आदमी को अच्छा पुरुषार्थ करने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में धर्म की साधना करते रहने का प्रयास करना चाहिए।
आज हम आचार्यश्री भिक्षु से जुड़े हुए केलवा क्षेत्र में आए हैं। यह मानों परम पूज्य आचार्यश्री भिक्षु स्वामी की दीक्षास्थली है। उन्होंने तेरापंथ की दीक्षा इस केलवा में ली। अंधेरी ओरी में आचार्यश्री भिक्षु ने जैन श्वेताम्बर तेरापंथ की दीक्षा लेने के बाद पहला चतुर्मास प्रवास यहां किया था। तेरापंथ रूपी घट का निर्माण यहां हुआ था। आचार्यश्री भिक्षु की जन्म त्रिशताब्दी का वर्ष भी मना रहे हैं। भिक्षु चेतना वर्ष के दौरान ही राजनगर के बाद केलवा भी आना हो गया। आचार्यश्री भिक्षु जैसे संत का सान्निध्य इस केलवा को प्राप्त हुआ। उनकी परंपरा में दस आचार्य प्राप्त हो चुके। केलवा में गुरुदेव तुलसी भी पधारे थे। आज हमारा आना हो गया है।
आचार्यश्री के स्वागत में संयोजक श्री महेन्द्र कोठारी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। केलवा समस्त तेरापंथ समाज ने सामूहिक रूप में गीत का संगान किया। केलवा सर्व समाज द्वारा आचार्यश्री का नागरिक अभिनंदन किया गया। श्री दिनेश कोठारी ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। केलवा सर्व समाज ने नागरिक अभिनंदन पत्र श्रीचरणों में अर्पित किया। आचार्यश्री ने मंगल आशीष प्रदान किया। केलवा ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं ने गीत को प्रस्तुति दी।
Previous Post

ममता बनर्जी का दावा: 14 साल में बंगाल में 2 करोड़ से अधिक नौकरियां

Next Post

पियक्कड़ों के भी भगवान? हिंदू देवताओं पर रेवंत रेड्डी के बिगड़े बोल, माफी की मांग

Next Post
पियक्कड़ों के भी भगवान? हिंदू देवताओं पर रेवंत रेड्डी के बिगड़े बोल, माफी की मांग

पियक्कड़ों के भी भगवान? हिंदू देवताओं पर रेवंत रेड्डी के बिगड़े बोल, माफी की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आप की बड़ी जीत पर केजरीवाल का तंज, भाजपा और केंद्र पर साधा निशाना
  • राहुल गांधी का हमला: “सरकार को सिर्फ सत्ता की चिंता, बच्चों के भविष्य की नहीं”
  • तनाव-अशांति का मूल कारण नकारात्मक चिंतन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति
  • राबड़ी देवी को फिर मिला सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In