• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तनाव-अशांति का मूल कारण नकारात्मक चिंतन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

तनाव-अशांति का मूल कारण नकारात्मक चिंतन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

May 29, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का हमला: “सरकार को सिर्फ सत्ता की चिंता, बच्चों के भविष्य की नहीं”

May 29, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

May 29, 2026
पटना का कांड राजनीति में बदल गया: राबड़ी देवी ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

राबड़ी देवी को फिर मिला सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

May 29, 2026
पुणे में जहरीली शराब से बड़ा हादसा, 12 से अधिक की मौत

पुणे में जहरीली शराब से बड़ा हादसा, 12 से अधिक की मौत

May 29, 2026
ट्विशा शर्मा केस में जांच तेज, आरोपियों को मिली सीबीआई रिमांड

ट्विशा शर्मा केस में जांच तेज, आरोपियों को मिली सीबीआई रिमांड

May 29, 2026
सिद्धारमैया

सिद्धारमैया के बेटे के लिए डिप्टी सीएम पद की मांग, कांग्रेस में बढ़ी सियासी गर्मी

May 29, 2026
विनेश फोगाट

विनेश फोगाट को बड़ी राहत, एशियाई खेल चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति

May 29, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली उच्च न्यायालय ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मांग ठुकराई

May 29, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

खेल की निष्पक्षता बचाने को भारतीय क्रिकेट बोर्ड सख्त

May 29, 2026
उत्तर भारत में तूफानी मौसम, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

उत्तर भारत में तूफानी मौसम, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

May 29, 2026
डीके शिवकुमार: कर्नाटक कांग्रेस को चाहिए नए खून और नई सोच

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन, नई सरकार के गठन की तैयारी तेज

May 29, 2026
ब्रह्मोस मिसाइल

ब्रह्मोस से बढ़ेगी साइप्रस की ताकत, तुर्किये की बढ़ी चिंता

May 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

तनाव-अशांति का मूल कारण नकारात्मक चिंतन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 29, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
तनाव-अशांति का मूल कारण नकारात्मक चिंतन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

जयपुर : निर्माण नगर स्थित महाप्रज्ञ इंटरनेशनल स्कूल के संबोधि सभागार में शुक्रवार को मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ के सान्निध्य में एक आध्यात्मिक प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “शांति के साधक-बाधक तत्त्व” विषय पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए उन्होंने कहा कि तनाव और अशांति का मूल कारण मनुष्य का नकारात्मक चिंतन है।

मुनि श्री ने कहा कि जैसे वर्ष का विभाजन कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में होता है, वैसे ही मानव चिंतन के भी दो स्वरूप होते हैं—नकारात्मक और सकारात्मक। उन्होंने समझाया कि नकारात्मक चिंतन कृष्ण पक्ष के समान अंधकार का प्रतीक है, जबकि सकारात्मक चिंतन शुक्ल पक्ष के समान प्रकाश और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। यदि जीवन में शांति और सुख का उजाला चाहिए तो मनुष्य को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना होगा, क्योंकि नकारात्मक भाव ही तनाव और अशांति को जन्म देते हैं।

उन्होंने आगे नकारात्मक भावों की व्याख्या करते हुए कहा कि काम, क्रोध, भय, लोभ-लालच, अहंकार और वहम जैसे भाव व्यक्ति के भीतर अशांति का बीज बोते हैं। ये प्रवृत्तियाँ न केवल मानसिक संतुलन को प्रभावित करती हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और शांत सह-अस्तित्व में भी बाधक बनती हैं।

मुनि श्री ने कहा कि इन नकारात्मक भावों से मुक्ति का मार्ग ध्यान, योग, प्राणायाम, अनुप्रेक्षा तथा शुभ भावनाओं के अभ्यास में निहित है। नियमित साधना से मनुष्य अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकता है और जीवन को संतुलित व शांत बना सकता है।

कार्यक्रम में मुनि श्री संभव कुमार जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति शांति चाहता है, किंतु अशांति के कारणों से बचना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अशांति का मूल कारण मन, वचन और काया की दुष्प्रवृत्तियाँ हैं। इनके स्थान पर शुभ प्रवृत्तियों को अपनाकर ही जीवन की समस्याओं का समाधान संभव है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भक्तिगीत का सुमधुर गायन किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ धर्म संघ के वयोवृद्ध संत श्री आत्मानंद जी के देवलोकगमन के उपलक्ष्य में दो मिनट का मौन रखते हुए चार लोगस्स का ध्यान किया गया। कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ के साथ हुआ।

Previous Post

डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

Next Post

राहुल गांधी का हमला: “सरकार को सिर्फ सत्ता की चिंता, बच्चों के भविष्य की नहीं”

Next Post
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का हमला: “सरकार को सिर्फ सत्ता की चिंता, बच्चों के भविष्य की नहीं”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राहुल गांधी का हमला: “सरकार को सिर्फ सत्ता की चिंता, बच्चों के भविष्य की नहीं”
  • तनाव-अशांति का मूल कारण नकारात्मक चिंतन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति
  • राबड़ी देवी को फिर मिला सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस
  • पुणे में जहरीली शराब से बड़ा हादसा, 12 से अधिक की मौत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In