• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोहली

2462 दिन बाद कोहली का बड़ा गम, वनडे में सिर्फ 8वीं हार

December 4, 2025
नासा की ऐतिहासिक योजना: चंद्रमा पर बनेगा स्थायी मानव बेस

नासा की ऐतिहासिक योजना: चंद्रमा पर बनेगा स्थायी मानव बेस

May 28, 2026
ट्रंप और जेलेंस्की

रूस के हमलों के बीच जेलेंस्की की ट्रंप से अपील, बढ़ी एयर डिफेंस की मांग

May 28, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

ओमान पर ट्रम्प की कड़ी टिप्पणी से मचा हड़कंप, कूटनीतिक हलकों में हलचल

May 28, 2026
कर्नाटक भवन में अफसरों की तू-तू मैं-मैं

कर्नाटक में बढ़ी सियासी हलचल, सीएम पद को लेकर कांग्रेस में मंथन

May 28, 2026
प्रशांत किशोर

बांकीपुर में भाजपा को घेरने की तैयारी में प्रशांत किशोर

May 28, 2026
भारत का बड़ा कदम: स्वदेशी पाँचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट तेज

भारत का बड़ा कदम: स्वदेशी पाँचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट तेज

May 28, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मौसम का बदलेगा मिजाज, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

May 28, 2026
मुकेश अंबानी

रिलायंस की 19 जून को एजीएम, जियो आईपीओ पर टिकी नजरें

May 28, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

घरेलू हवाई सफर पर असर: एयरलाइंस करेंगी उड़ानों में कटौती

May 28, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

पीडीएस में क्रांतिकारी बदलाव: 25,530 करोड़ की सार्थक योजना से होगा डिजिटल सुधार

May 28, 2026
भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना मिशन शुरू, नए संयोजनों की होगी परीक्षा

हरमनप्रीत सिंह की वापसी, यूरोप दौरे के लिए 24 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम घोषित

May 28, 2026
विश्व चैंपियनशिप से पहले वैशाली को तमिलनाडु सरकार का बड़ा तोहफा

विश्व चैंपियनशिप से पहले वैशाली को तमिलनाडु सरकार का बड़ा तोहफा

May 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

2462 दिन बाद कोहली का बड़ा गम, वनडे में सिर्फ 8वीं हार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 4, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोहली

File Photo

डेस्क:टीम इंडिया को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के हाथों ऐतिहासिक हार मिली। साउथ अफ्रीका ने 359 का टारगेट चेज किया और भारत को चार विकेट से हराया। यह वनडे में भारत के खिलाफ टारगेट करते हुए किसी भी टीम की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत है। भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतक की बदौलत 358/5 का विशाल स्कोर बनाया था। कोहली ने 93 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो सिक्स हैं। यह उनका वनडे में 53वां और इंटरनेशनल क्रिकेट का 84वां शतक था। कोहली ने पहले वनडे में भी शतक जमाया था, जिसमें भारत 17 रनों से जीता। वहीं, गायकवाड़ ने रायपुर में 83 गेंदों में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 105 रनों की पारी खेली। यह उनकी पहली वनडे सेंचुरी थी।

2462 दिनों के बाद कोहली ने झेला ‘बड़ा गम’

दिग्गज क्रिकेटर कोहली को एक ‘बड़ा गम’ झेलना पड़ा है। दरअसल, 2462 दिनों के बाद ऐसा हुआ जब कोहली के सेंचुरी लगाने के बावजूद भारत को मैच में हार का सामना करना पड़ा। उनकी पिछली 18 इंटरनेशनल सेंचुरी में से 17 भारत की जीत में आई हैं। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उनका वनडे में छह साल और नौ महीने बाद जीत में सेंचुरी का सिलसिला टूटा है। रायपुर से पहले मार्च 2019 में विराट के शतक के बावजूद भारत ने वनडे में हार का सामना किया था। तब उन्होंने रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 95 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 123 रन बनाए थे। भारत को ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 314 के टारगेट का पीछा करते हुए 32 रन से शिकस्त मिली थी।

कोहली के वनडे करियर में सिर्फ 8 बार हुआ ऐसा

‘चेज मास्टर’ कोहली वनडे में भारत के अब तक के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके 53 वनडे शतकों में से 44 भारत की जीत में आए हैं। उन्होंने 24 मैच विनिंग सेंचुरी चेज करते समय बनाईं। उन्होंने चेज करते हुए 89.29 के औसत से 6072 रन बनाए हैं। कोहली के वनडे करियर में सिर्फ 8 शतक भारत की हार में आए हैं और एक मैच बेनतीजा रहा। उन्होंने मौजूदा साल में 12 वनडे मैचों में 58.60 के औसत और 92.72 के स्ट्राइक रेट से 586 रन जोड़े हैं, जिसमें तीन शतकीय और तीन अर्द्धशतकीय पारियां हैं। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को विशाखापट्टनम में होगा।

Previous Post

‘ट्रंप इंस्टिट्यूट ऑफ पीस’ बोर्ड लगा, दावे विवादों में

Next Post

साउदी: कोहली-रोहित 2027 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं

Next Post
रोहित कोहली

साउदी: कोहली-रोहित 2027 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नासा की ऐतिहासिक योजना: चंद्रमा पर बनेगा स्थायी मानव बेस
  • रूस के हमलों के बीच जेलेंस्की की ट्रंप से अपील, बढ़ी एयर डिफेंस की मांग
  • ओमान पर ट्रम्प की कड़ी टिप्पणी से मचा हड़कंप, कूटनीतिक हलकों में हलचल
  • कर्नाटक में बढ़ी सियासी हलचल, सीएम पद को लेकर कांग्रेस में मंथन
  • बांकीपुर में भाजपा को घेरने की तैयारी में प्रशांत किशोर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In