• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एयरलाइंस

पाक ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस प्रतिबंध एक महीने और बढ़ाया

December 18, 2025
मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

July 13, 2026
बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

July 13, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून फिर सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

July 13, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

दक्षिण की सियासत में नई हलचल, INDIA गठबंधन क्षेत्रीय चेहरों पर लगा रहा दांव

July 13, 2026
ममता बनर्जी को खुली चुनौती, बागी गुट ने संभाला टीएमसी कार्यालय

बंगाल की सियासत में नया मोड़, ममता के सामने बागी गुट का बड़ा प्रस्ताव

July 13, 2026
‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा

‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा

July 13, 2026
सुनीता

सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, बेटे यशवर्धन संग पहली फिल्म

July 13, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

रूस से भारत ने खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, जून में आयात 49 हजार करोड़ रुपये के पार

July 13, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 13, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 13, 2026
चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव

चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव

July 13, 2026
“ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”

“ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

पाक ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस प्रतिबंध एक महीने और बढ़ाया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 18, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
एयरलाइंस

Symbolic image

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क :पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंध को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब यह प्रतिबंध 23 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले यह पाबंदी 24 दिसंबर को समाप्त होने वाली थी। दरअसल, अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था, जिसके जवाब में भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों पर इसी तरह का प्रतिबंध लगाया था।

भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस पूरी तरह बंद
पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) ने इस संबंध में नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी करते हुए साफ किया है कि भारतीय पंजीकरण वाले विमानों के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद रहेगा। इस प्रतिबंध में न केवल भारत की यात्री विमान सेवाएं शामिल हैं, बल्कि भारतीय एयरलाइंस के स्वामित्व, संचालन या लीज पर लिए गए सभी विमान और भारतीय सैन्य उड़ानें भी इसके दायरे में आएंगी।

प्रतिबंध खत्म होने से पहले ही लिया गया फैसला
बता दें कि यह प्रतिबंध खत्म होने से महज सात दिन पहले पाकिस्तान ने इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि साल के अंत तक इसमें कुछ राहत दी जा सकती है, लेकिन ऐन वक्त पर लिए गए इस फैसले ने भारत-पाकिस्तान संबंधों में किसी तात्कालिक सुधार की संभावनाओं को झटका दिया है। इस पाबंदी का अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर सीधा असर पड़ रहा है, जिससे एयरलाइंस को आर्थिक और परिचालन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इन उड़ानों पर असर
पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के अनुसार, इस प्रतिबंध के तहत भारत में पंजीकृत सभी नागरिक विमान, भारतीय एयरलाइंस के स्वामित्व वाले विमान, भारतीय कंपनियों द्वारा संचालित या लीज पर लिए गए विमान और भारतीय सैन्य विमान शामिल हैं। ऐसे में इसका सीधा असर भारत से पश्चिम एशिया, यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका जाने वाली उड़ानों पर पड़ रहा है, जिन्हें अब भी लंबे वैकल्पिक मार्गों से होकर उड़ान भरनी पड़ रही है।

पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों का एयरस्पेस बंद
गौरतलब है कि अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया था। इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपने-अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए। फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच कोई सीधी हवाई आवाजाही नहीं हो रही है।

Previous Post

सोनिया गांधी पर केंद्र का हमला: 2008 में लिए गए नेहरू के लेटर्स तुरंत लौटाएं

Next Post

सुरक्षा हालात के बीच ढाका में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र बंद

Next Post
बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी हिंदुओं पर पुलिस का कहर, ‘ग्रेनेड’ दागे, सड़कों पर मचा हाहाकार

सुरक्षा हालात के बीच ढाका में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत
  • बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस
  • मानसून फिर सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
  • दक्षिण की सियासत में नई हलचल, INDIA गठबंधन क्षेत्रीय चेहरों पर लगा रहा दांव
  • बंगाल की सियासत में नया मोड़, ममता के सामने बागी गुट का बड़ा प्रस्ताव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In