• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कर्नाटक

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री दौड़ गरम

December 19, 2025
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर कर्नाटक

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री दौड़ गरम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 19, 2025
in कर्नाटक, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
कर्नाटक

डेस्क :कर्नाटक में सीएम पद के लिए चल रही रेस दिलचस्प होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच कुर्सी की खींचतान में संतों ने त्रिकोण बना दिया है। गुरुवार को यहां पर विभिन्न मठों के संतों के एक समूह ने बैठक की और गृहमंत्री जी परमेश्वर को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। संतों के समूह की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब सत्ताधारी दल कांग्रेस के भीतर नेतृत्व के मुद्दे को लेकर खींचतान जारी है। यहां आयोजित बैठक में लिंगायत, वोक्कालिगा, पिछड़े और दलित समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले संतों ने भाग लिया और आपसी एकजुटता का प्रदर्शन किया। संतों ने एकजुट होकर परमेश्वर को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की।

कुंचितिगारा महा संस्थान मठ, येलेरामपुरा के हनुमंतनाथ स्वामीजी ने यहां संवाददाताओं से कहाकि तुमकुरु जिले के प्रभारी मंत्री और गृह मंत्री जी. परमेश्वर को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। इस कदम से पार्टी को पिछड़े समुदाय के साथ न्याय करने का श्रेय भी मिलेगा। हनुमंतनाथ स्वामीजी ने कहाकि जाति या किसी अन्य संबद्धता से परे, सभी मठों के संत एक स्वर में चाहते हैं कि (यदि नेतृत्व परिवर्तन होता है तो) ऐसी स्थिति में परमेश्वर को मुख्यमंत्री बनाया जाए…इससे जिले (तुमकुरु) के सर्वांगीण विकास में भी मदद मिलेगी, चाहे वह सिंचाई हो, मेट्रो हो, पेयजल हो या अन्य चीजें हों। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके परमेश्वर ने खुद पिछले महीने कहा था कि वह भी मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। कांग्रेस के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति में एक दलित मुख्यमंत्री की मांग उठती रही है, जिसमें परमेश्वर प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। परमेश्वर दलित समुदाय से हैं।

इससे पहले कर्नाटक के बेलगावी में वरिष्ठ लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली द्वारा बुधवार रात आयोजित एक रात्रिभोज में कांग्रेस के समान विचारधारा वाले विधायकों के शामिल होने से राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान और अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। इस जमावड़े में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और विधान परिषद सदस्य यतींद्र सिद्धारमैया तथा विधायक के एन राजन्ना सहित तीस से अधिक विधायक शामिल हुए। हालांकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया स्वास्थ्य कारणों से इस कार्यक्रम में खुद उपस्थित नहीं हो सके।

सतीश जारकीहोली ने इस बैठक को राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान एक सामान्य सामाजिक मेलजोल करार दिया है। लेकिन इसमें शामिल कई विधायकों ने संकेत दिया कि वहां राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले के एन राजन्ना ने पुष्टि की कि पार्टी की रणनीति और नेतृत्व से जुड़े मामले बातचीत का हिस्सा थे।

Previous Post

MVA की तकरार: पुणे नगर निगम चुनाव में सहयोगियों के बीच सियासी तनाव

Next Post

निर्णायक टी20 से पहले गिल पर सस्पेंस

Next Post
शुभमन गिल

निर्णायक टी20 से पहले गिल पर सस्पेंस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In