नई दिल्ली:भारतीय शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में आने वाले सप्ताह निवेशकों के लिए खास रहने वाला है। इस दौरान कुल 11 कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं। इनमें एक मेनबोर्ड IPO शामिल है, जबकि शेष इश्यू SME सेगमेंट से जुड़े होंगे।
मेनबोर्ड सेगमेंट में Gujarat Kidney & Super Speciality Ltd का आईपीओ सबसे बड़ा माना जा रहा है। यह इश्यू 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹108 से ₹114 प्रति शेयर तय किया है और इसके जरिए लगभग ₹250 करोड़ जुटाने की योजना है।
इसके अलावा SME प्लेटफॉर्म पर 10 अन्य कंपनियों के आईपीओ भी अगले सप्ताह बाजार में उतरेंगे। ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर से जुड़ी हैं और विस्तार, कार्यशील पूंजी तथा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए फंड जुटाना चाहती हैं।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, साल के अंत में आईपीओगतिविधियों में तेजी यह संकेत देती है कि निवेशकों की रुचि प्राइमरी मार्केट में बनी हुई है। हालांकि, SME IPO में निवेश करते समय जोखिम अपेक्षाकृत अधिक रहता है।
निवेशकों को सलाह दी जाती है कि आईपीओ में निवेश से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, बिजनेस मॉडल और इश्यू से जुड़े जोखिमों का आकलन जरूर करें।
डिस्क्लेमर: यह समाचार सूचना के उद्देश्य से है, इसे निवेश सलाह न माना जाए।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
