• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप 2024 का फाइनल खेला जाएगा

भारत का दबदबा बरकरार, महिला टीम ने श्रीलंका को 5-0 से रौंदा

December 31, 2025
नासा की ऐतिहासिक योजना: चंद्रमा पर बनेगा स्थायी मानव बेस

नासा की ऐतिहासिक योजना: चंद्रमा पर बनेगा स्थायी मानव बेस

May 28, 2026
ट्रंप और जेलेंस्की

रूस के हमलों के बीच जेलेंस्की की ट्रंप से अपील, बढ़ी एयर डिफेंस की मांग

May 28, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

ओमान पर ट्रम्प की कड़ी टिप्पणी से मचा हड़कंप, कूटनीतिक हलकों में हलचल

May 28, 2026
कर्नाटक भवन में अफसरों की तू-तू मैं-मैं

कर्नाटक में बढ़ी सियासी हलचल, सीएम पद को लेकर कांग्रेस में मंथन

May 28, 2026
प्रशांत किशोर

बांकीपुर में भाजपा को घेरने की तैयारी में प्रशांत किशोर

May 28, 2026
भारत का बड़ा कदम: स्वदेशी पाँचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट तेज

भारत का बड़ा कदम: स्वदेशी पाँचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट तेज

May 28, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मौसम का बदलेगा मिजाज, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

May 28, 2026
मुकेश अंबानी

रिलायंस की 19 जून को एजीएम, जियो आईपीओ पर टिकी नजरें

May 28, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

घरेलू हवाई सफर पर असर: एयरलाइंस करेंगी उड़ानों में कटौती

May 28, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

पीडीएस में क्रांतिकारी बदलाव: 25,530 करोड़ की सार्थक योजना से होगा डिजिटल सुधार

May 28, 2026
भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना मिशन शुरू, नए संयोजनों की होगी परीक्षा

हरमनप्रीत सिंह की वापसी, यूरोप दौरे के लिए 24 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम घोषित

May 28, 2026
विश्व चैंपियनशिप से पहले वैशाली को तमिलनाडु सरकार का बड़ा तोहफा

विश्व चैंपियनशिप से पहले वैशाली को तमिलनाडु सरकार का बड़ा तोहफा

May 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

भारत का दबदबा बरकरार, महिला टीम ने श्रीलंका को 5-0 से रौंदा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 31, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप 2024 का फाइनल खेला जाएगा

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साल 2025 का समापन शानदार और दमदार अंदाज में किया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका को पूरी तरह बैकफुट पर धकेलते हुए 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तिरुवनंतपुरम में खेले गए अंतिम मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 15 रन से शिकस्त देकर सीरीज पर मुहर लगा दी।

फाइनल मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर भारत की जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं। उन्होंने मुश्किल हालात में जिम्मेदारी संभालते हुए 43 गेंदों में 9 चौकों और एक छक्के की मदद से तूफानी 68 रन बनाए। खास बात यह रही कि उनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। इसके बावजूद भारत ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 5 रन पर पहला और 27 रन तक दूसरा विकेट गंवा दिया। तीसरा विकेट भी जल्दी गिर गया और एक समय भारत का स्कोर 77 रन पर 5 विकेट हो गया था। ऐसे दबाव भरे क्षणों में कप्तान हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाला और पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

अंतिम ओवरों में अरुणधति रेड्डी ने शानदार कैमियो खेलते हुए महज 11 गेंदों में 27 रन ठोक दिए। आखिरी ओवर में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाकर स्कोर को 170 के पार पहुंचाया। अमनजोत कौर ने भी 21 रनों का उपयोगी योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से कविषा दिलहारी, रश्मिका सेवांदी और कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 2-2 विकेट चटकाए।

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत ठीक रही और दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जरूर जमाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। ओपनर हसिनी परेरा ने 42 गेंदों में 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाए, जबकि इमेशा दुलानी ने 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा केवल एक अन्य बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सकी।

भारतीय गेंदबाजों ने सामूहिक प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की रनगति पर लगातार अंकुश लगाए। भारत की ओर से 6 गेंदबाजों ने गेंदबाजी की और सभी को एक-एक विकेट मिला। इसी मुकाबले के दौरान दीप्ति शर्मा ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनकर एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम किया।

इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने न सिर्फ सीरीज का क्लीन स्वीप किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि वह टी20 क्रिकेट में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।

Previous Post

रक्षा मंत्रालय ने 4,666 करोड़ रुपये के हथियार करार किए, सैनिक और नौसेना होंगी मजबूत

Next Post

लीगल इमरजेंसी में आधी रात भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकेगा आम नागरिक

Next Post
सुप्रीम कोर्ट

लीगल इमरजेंसी में आधी रात भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकेगा आम नागरिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नासा की ऐतिहासिक योजना: चंद्रमा पर बनेगा स्थायी मानव बेस
  • रूस के हमलों के बीच जेलेंस्की की ट्रंप से अपील, बढ़ी एयर डिफेंस की मांग
  • ओमान पर ट्रम्प की कड़ी टिप्पणी से मचा हड़कंप, कूटनीतिक हलकों में हलचल
  • कर्नाटक में बढ़ी सियासी हलचल, सीएम पद को लेकर कांग्रेस में मंथन
  • बांकीपुर में भाजपा को घेरने की तैयारी में प्रशांत किशोर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In