• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बीसीसीआई

बीसीसीआई का बड़ा फैसला: मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 से बाहर

January 3, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

बीसीसीआई का बड़ा फैसला: मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 से बाहर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 3, 2026
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
बीसीसीआई

स्पोर्ट्स डेस्क : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा गरमाने के बाद तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। धर्मगुरुओं और राजनेताओं ने आईपीएल 2026 में बांग्लादेश के मुस्तफिजुर को खरीदने के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कड़ी आलोचना की। केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान को लेकर विविादित बयान तक दिए गए। विवाद बढ़ने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटर की भागीदारी को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) पर दबाव बढ़ता जा रहा था। बीसीसीआई ने अब एक्शन लिया है। बोर्ड ने कंफर्म किया मुस्तफिजुर आगामी आईपीएल सीजन में नहीं खेलेंगे। बोर्ड ने फ्रेंचाइजी से गेंदबाज को रिलीज करने का कहा है।

बीसीसीआई ने केकेआर को 30 वर्षीय मुस्तफिजुर की जगह रिप्लेसमेंट चुनने का ऑप्शन दिया है। फ्रेंचाइजी ने पिछले महीने मिनी ऑक्शन में की बाएं हाथ के गेंदबाज को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने भी ऑक्शन में गेंदबाज में दिलचस्पी दिखाई थी। वह एक्शन में बिकने वाले एकमात्र बांग्लादेशी प्लेयर थे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को एएनआई से कहा, “हाल में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी केकेआर को बांग्लादेश के उनके एक खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है और बोर्ड ने यह भी कहा है कि अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो बीसीसीआई उस रिप्लेसमेंट की इजाजत देगा।”

मुस्तफिजुर को केकेआर ने पहली बार खरीदा था। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पांच टीमों के लिए कुल 65 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 65 विकेट चटकाए। उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। वह 2018 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा बने। वह आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) में थे। मुस्तफिजुर 2022 और 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) स्क्वॉड में शामिल रहे। उन्हें आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में गए और 2025 में डीसी में लौटे।

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने हाल ही में शाहरुख खान से अपील की थी कि बंगलादेश के खिलाफ लोगों में फैले गुस्से को देखते हुए फ्रेंचाइजी फैसले पर फिर से विचार करे। उन्होंने कहा कि इस समय किसी बंगलादेशी खिलाड़ी के साथ जुड़ने से लोगों में गुस्सा भड़क सकता है। भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक संगीत सोम ने शाहरुख को ‘गद्दार’ कहा और बोले कि किसी भी बंगलादेशी खिलाड़ी को भारत में खेलने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। वहीं, जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि शाहरुख का रवैया हमेशा से एक ‘गद्दार’ जैसा रहा है।

Previous Post

बुलेट ट्रेन परियोजना में देरी का असर, खर्च लगभग दोगुना

Next Post

नक्सल विरोधी अभियान तेज, सुकमा में मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

Next Post
नक्सल

नक्सल विरोधी अभियान तेज, सुकमा में मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In