डेस्क :वेनेजुएला की राजधानी काराकास में आज सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 2 बजे कम से कम सात जोरदार धमाके सुनाई दिए। कई इलाकों में धुएं के गुबार उठते देखे गए और आसमान में कम ऊँचाई पर उड़ते विमानों की आवाजें सुनी गईं। शहर के दक्षिणी हिस्से, जहां एक बड़ा सैन्य अड्डा स्थित है, वहां बिजली गुल हो गई। धमाके पूरे शहर में महसूस किए गए और लोग सड़कों पर उतर आए। सोशल मीडिया पर मौके के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने भी हमले की पुष्टि की है। उन्होंने चेतावनी दी कि वेनेजुएला पर मिसाइलों से बमबारी की जा रही है और OAS तथा UN को तुरंत बैठक बुलानी चाहिए। पेट्रो ने कहा कि कोलंबिया के यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल सदस्य होने के नाते वेनेजुएला के खिलाफ हमले की कानूनी वैधता तय करने के लिए बैठक बुलाने की पहल करेगा। कुकुटा में यूनिफाइड कमांड पोस्ट (PMU) सक्रिय कर दिया गया है और बॉर्डर पर ऑपरेशनल प्लान लागू है।
मौके पर मौजूद पत्रकारों ने बताया कि ला कार्लोटा एयरपोर्ट के पास धुएं के गुबार उठते देखे गए और एक धमाका इतना तेज था कि आसपास की खिड़कियां हिल गईं। शहर के विभिन्न हिस्सों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि धमाके किसके द्वारा किए गए। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है। अमेरिकी प्रशासन ने हाल के महीनों में वेनेजुएला से जुड़ी नावों और अन्य संसाधनों पर कई हमले किए हैं, और दिसंबर में CIA ड्रोन स्ट्राइक की रिपोर्ट्स आई थीं।
अमेरिका निकोलस मादुरो सरकार पर नार्को-टेररिज्म का आरोप लगाता रहा है और देश के तेल संसाधनों पर नियंत्रण चाहता है। हाल ही में अमेरिका ने कैरेबियन क्षेत्र में सैन्य तैनाती बढ़ाई है। मादुरो ने पहले ड्रग तस्करी पर बातचीत की पेशकश की थी। इन धमाकों की घटना ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

